Lakhimpur Kheri Accident: लखीमपुर खीरी में तेज रफ्तार ट्रक और मैजिक की भिडंत, 10 लोगों की मौत से मचा कोहराम
Lakhimpur Kheri Accident: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। लखीमपुर-बहराइच हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक और वैन की आमने-सामने की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भीषण था कि वैन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक वैन लखीमपुर से सिसैया की ओर जा रही थी, तभी उंचगांव और भरेहटा गांव के बीच सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
सुबह 7 बजे हुआ बड़ा हादसा
पुलिस के अनुसार यह हादसा सोमवार सुबह करीब 7 बजे लखीमपुर-बहराइच हाईवे पर हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।
वैन और ट्रक की आमने-सामने टक्कर
जानकारी के मुताबिक वैन लखीमपुर से सिसैया की तरफ जा रही थी। इसी दौरान उंचगांव और भरेहटा गांव के बीच सामने से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
10 लोगों की मौत, दो घायल
पहले इस हादसे में आठ लोगों की मौत की खबर सामने आई थी, लेकिन बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई। जिला प्रशासन ने भी 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है। हादसे में घायल दो लोगों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मौके पर पहुंचे डीएम और एसएसपी
हादसे की जानकारी मिलते ही लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और एसएसपी ख्याति गर्ग घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और राहत कार्य की निगरानी की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया।
पुलिस ने क्या कहा
धौरहरा के सर्किल ऑफिसर शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि सुबह सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि ट्रक और वैन की टक्कर में कई लोगों की जान गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: UP Storm Death List: यूपी में मची ऐसी तबाही! 111 मौतें, 4300KM दूर बैठे Putin भी दहले-PM मोदी से क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications