कभी बॉलीवुड में किया काम, आज सड़क पर भीख मांग रहीं एक्ट्रेस! कैसे हुई ये हालत? Viral Video ने मचाई तबाही
Sheela Actress Viral Story: फिल्मी दुनिया बाहर से जितनी चमकदार दिखाई देती है, उसके पीछे उतनी ही दर्दभरी कहानियां भी छिपी होती हैं। कई कलाकार ऐसे रहे हैं जिन्होंने एक समय में पर्दे पर खूब नाम कमाया लेकिन वक्त बदलते ही वो गुमनामी और बदहाली की जिंदगी जीने को मजबूर हो गए। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को रोने पर मजबूर कर दिया है।
सड़क पर भीख मांगती नजर आईं शीला
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला सड़क किनारे बेहद खराब हालत में नजर आ रही है। फटे-पुराने कपड़े, बिखरे बाल और बेबस चेहरा देखकर लोग उसे मानसिक रूप से बीमार समझ रहे थे लेकिन जब उसने अपनी कहानी सुनाई तो हर कोई हैरान रह गया। महिला ने खुद को शीला बताया और दावा किया कि वह एक समय पर बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी है।

सोशल वर्कर तरुण मिश्रा ने शेयर किया वीडियो
-सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को सोशल वर्कर तरुण मिश्रा ने शेयर किया है। वह जरूरतमंद और बेसहारा लोगों की मदद करने के लिए एक एनजीओ भी चलाते हैं। वीडियो में शीला बताती हैं कि वह अनाथ हैं और अब उनके पास रहने तक की जगह नहीं बची है।
-शीला ने बताया कि कभी वह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी थीं लेकिन आज हालात इतने खराब हो गए हैं कि लोग उन्हें पागल कहकर चिढ़ाते हैं। शीला की बातें सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स भी भावुक हो गए और उनकी मदद की अपील करने लगे।
पुलिस और समाजसेवियों ने बदली शीला की जिंदगी
-वीडियो में आगे दिखाया गया कि पुलिस और समाजसेवियों की मदद से शीला को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। उन्हें वृद्धाश्रम ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया और उनकी देखभाल शुरू हुई। उनके बाल काटे गए, जख्मों पर दवा लगाई गई और उनका पूरा हुलिया बदल दिया गया।
-कुछ ही समय में शीला की हालत पहले से काफी बेहतर नजर आने लगी। अब वह वृद्धाश्रम में रह रही हैं और सुरक्षित माहौल में अपना जीवन बिता रही हैं।
शिल्पा शिंदे ने शीला संग किया जबर डांस
-आपको बता दें कि टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) भी शीला से मिलने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने शीला के साथ पुराने बॉलीवुड गाने बिजली गिराने मैं हूं आई पर डांस किया। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
-शिल्पा शिंदे के इस अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें बड़े दिल वाली इंसान बता रहे हैं। वहीं कई लोग शीला की मदद के लिए आगे आने की बात भी कह रहे हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों ने की मददगारों की सराहना
-इस पूरी घटना के बाद सोशल मीडिया पर तरण मिश्रा और शिल्पा शिंदे की खूब सराहना हो रही है। लोग कह रहे हैं कि आज के समय में बहुत कम लोग ऐसे होते हैं, जो बेसहारा लोगों की जिंदगी बदलने के लिए आगे आते हैं।
-शीला की कहानी ने एक बार फिर ये दिखा दिया कि शोबिज की दुनिया में सफलता हमेशा कायम नहीं रहती लेकिन इंसानियत और मदद का हाथ किसी की जिंदगी बदल सकता है।













Click it and Unblock the Notifications