MP: मनमर्जी से नहीं कर सकेंगे सर्वे, जनप्रतिनिधियों को साथ रखेंगे, किसानों को संतुष्ट करना होगा
सागर, 28 अगस्त। मप्र के सागर जिले में मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों सहित पूरे जिले में भारी बारिश के बाद फसलों, किसान के खेतों में हुए नुकसान का 31 अगस्त तक सर्वे कर जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सर्वे के दौरान जनप्रतिनिधियों को साथ रखने और किसानों के खेतों में उनके बताए अनुसार वास्तविक नुकसान का आंकलन कर सर्वे रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

सागर कलेक्टर दीपक आर्य ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जिले में हुई अतिवृष्टि के कारण फसलों का जो नुकसान हुआ है उसके लिए तत्काल समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार दल गठन करें एवं मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी पटवारीए तहसीलदारए नायब तहसीलदार किसानों के खेतों तक जाएं एवं वास्तविक पूरी पारदर्शिता के साथ क्षति का सर्वे करें। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों की संतुष्टि के लिए उनको सर्वे के समय अपने साथ रखें। कलेक्टर ने कहा कि सर्वे कि एक दिन पूर्व सभी गांवों में कोटवार के माध्यम से मुनादी पिटवाये एवं प्रचार-प्रसार करें।
कलेक्टर ने कहा कि 31 अगस्त तक सर्वे पूरा करें एवं एक सितंबर को फसलों की क्षतिग्रस्त होने की जानकारी क्षति पत्र के माध्यम से प्रस्तुत करें। जिससे शासन को अवगत कराया जा सके और उनको मुआवजा राशि प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में किसी भी किसान को किसी भी प्रकार की आपत्ति नहीं होना चाहिए उनके बताए अनुसार वास्तविक आकलन करते हुए सर्वे करें।












Click it and Unblock the Notifications