MP Weather Update: श्योपुर, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी और रतलाम में भारी बारिश का अलर्ट
मानसून पूरे मध्य प्रदेश पर छाया हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने इन जिलों में बाढ़ जैसी विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयारियां कर रखी हैं।

मानसून ने मप्र के पूर्वी हिस्से से 24-25 जून को आमद दर्ज कराई थी। बीते एक हफ्ते से पूरे प्रदेश में जोरदार बारिश का दौर चल रहा है। कहीं, ज्यादा तो कहीं कम, लेकिन बारिश हर इलाके को तरबतर कर रही है। बुंदेलखंड, बघेलखंड, महाकौशल इलाके के बाद अब मालवा इलाके में जोरदार बारिश का दौर चल रहा है। इधर ग्वालियर-चंबल इलाके में भी बिपरजॉय साइक्लोन के बाद अब मानसून की जोरदार बारिश हो रही है। इलाके में नदी-नाले ओवरफ्लो हो चुके हैं तो बीते रोज दमोह-कटनी-जबलपुर रेलवे मार्ग पर सलैया के पास ट्रैक के बाजू से मिट्टी बारिश के चलते बह गई, जिस कारण दिनभर ट्रेन रूट पर यातायात प्रभावित रहा।
Recommended Video
इन जिलों में अतिभारी और भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार प्रदेश के श्योपुरकलां, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी और रतलाम जिले में अतिभारी बारिश की संभावना बन रही है। यहां ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। इसके अलावा जिन इलाकों में भारी बारिश व गरज-चमक की संभावना है उनमें धार, खरगौन, दतिया, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, राजगढ़, विदिशा, शिवपुरी, निवाड़ी, अशोकनगर, नीमच, टीकमगढ़, छतरपुर, मंदसौर जिले शामिल है।
एमपी के शहरों में शुक्रवार सुबह तक बीते 24 घंटे की बारिश
Ratlam 81.0
Gwalior 76.0
Shivpuri 74.2
Khargone 38.0
Nowgaon 30.2
Jabalpur 25.1
Indore 21.1
Pachmari 20.8
Ujjain 20.4
Khajuraho 18.8
Narmadapuram 16.1
Dhar 14.1
Betul 12.4
Chindwara 12.4
Malanjkhand 10.4
Mandla 10.4
Umaria 7.8
Bhopal 7.6
Sagar 6.8
Datia 6.8
Raisen 5.4
Guna 4.6
Narsinghpur 4.0
Bhopal City 4.0
Sidhi 3.6
Satna 2.6
Rewa 2.6
Damoh 2.0
Tikamgarh 2.0
यह भी पढ़ें: Sagar News: राजघाट बांध जून में ओवरफ्लो, 10 साल में पहली दफा दिखा नजारा
शुक्रवार शाम को दर्ज दिनभर की बारिश
Gwalior 36.4 mm
Bhopal City 16.4
Indore 10.4
Shivpuri 10.0
Ujjain 9.0
Satna 7.0
Narmadapuram 5.0
Raisen 5.0
Pachmari 2.0
Chindwara 2.0
Seoni 1.0
Sagar 0.8
Dhar 0.2
Mandla 0.2












Click it and Unblock the Notifications