Sagar News: राजघाट बांध जून में ओवरफ्लो, 10 साल में पहली दफा दिखा नजारा
बुंदेलखंड के संभागीय मुख्यालय सागर को पेयजल की आपूर्ती करने वाला राजघाट बांध पहली बारिश में ही लबालब भर गया है। करीब 10 साल बाद राजघाट बांध जून महीने में ही ओवरफ्लो होने लगा है। दरअसल इसके कैचमेंट इलाके में जोरदार बारिश होने से इसमें तेजी से जलस्तर बढ़ा और गुरुवार शाम को बांध ओवर फ्लो होने लगा था।

Recommended Video
सागर : जिले में मानसून सक्रिय ,नदी नाले उफान पर, मार्ग बंद
मध्य प्रदेश में जोरदार तरीके से मानसून की बारिश हो रही है। अमूमन पूरे मध्य प्रदेश में बादल जमकर बरस रहे हैं। कहीं-कहीं तो 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश दर्ज की गई है। इधर सागर में अभी तक महज 207 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज हुई है, जबकि सागर की प्यास बुझाने वाला राजघाट बांध जून महीने के आखिरी दिन ही ओवरफ्लो हो गया। कई दफा यह जुलाई अंत तक ओवरफ्लो होता है, लेकिन कैचमेंट इलाके में जोरदार बारिश के चलते यह 29 जून की शाम को ही लबालब भरकर ओवरफ्लो हो गया था।
बारिश थमते ही ओवरफ्लो का दीदार करने लोग पहुंचे
शुक्रवार को दिन में बारिश का दौर थमा था। करीब पांच दिन बाद बारिश से राहत मिलने के बाद लोग बड़ी संख्या में राजघाट बांध में ओवरफ्लो का नजारा देखने के लिए परिवार सहित पहुंचे। लोग यहां घंटो तक रुके रहे और पिकनिक के साथ राजघाट बांध के ओवरफ्लो के नजारे का लुत्फ उठाते रहे।












Click it and Unblock the Notifications