Smart Sagar: 2400 करोड़ खर्च होने के बाद भी सागर में जरा सी बारिश से बाढ़ जैसे हालात

सागर, 26 सितंबर। मप्र के संभागीय मुख्यालय और स्मार्ट सिटी सागर में महज एक घंटे की बारिश के बाद के यह नजारे आपको हैरान कर सकते हैं। किसी कस्बे या गांव की रहत यहां महज डेढ़ इंच बारिश से शहर के मुख्य इलाके, बस स्टेंड, कटरा बाजार, भगवानगंज, गोपाल गंज, वृंदावन वार्ड के कुछ हिस्से में ऐसे नजारे थे जैसे यहां बाढ़ आग गई है। यह तब हैं जब नालों और सड़कों के निर्माण पर स्मार्ट सिटी और नगर निगम अरबों रुपए पानी की तरह बहा चुका है। सबसे ज्यादा दयनीय और बद्तर स्थिति बस स्टैंड के आसपास, कटरा बाजार में बनती है। यह इलाके शहर की पहचान हैं।

Recommended Video

    सागर में एक घंटे की जोरदार बारिश, मुख्य शहर में बाढ़ जैसे हालात!
    सागरः 2400 करोड़ खर्च, फिर भी जरा सी बारिश से बाढ़ से हालात


    सागर के संगीत महाविद्यालय में दोपहर बाद बारिश के बाद हालात खराब हो गए। बस स्टैंड के बाजू में स्थित इस महाविद्यालय के अंदर महज एक घंटे की बारिश से दो फीट तक पानी भरा हुआ था। यहां परिसर से लेकर कार्यालय के अंदर, कक्षाओं में भी यही हालात थे, कुर्सी पानी में डूबी हुई थीं तो लाइब्रेरी के अंदर पुस्तकें तक पानी में भीग गई। स्टाफ ने घुटनों तक पानी में दौड़-दौड़ कर कम्यूटर और अन्य सामान्य को सुरक्षित करने ऊंचाई पर रखवाया तब कहीं नुकसान को बचा सके। यही हाल बाजू में बस स्टैंड परिसर से लेकर स्टेडियम के आसपास के इलाके में बने थे। यहां पर गल्र्स डिग्री काॅलेज के मुख्यद्वार, बस स्टैंड से लेकर एमएलबी स्कूल व गोपालगंज जाने वाले मार्ग में बारिश के दौरान ऐसे हालात बनते रहे हैं। बावजूद इसके इस समस्या से निजात पाने के लिए निगम और स्मार्ट सिटी प्लानिंग और काम के नाम पर करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाती रही, जबकि समस्या जस की तस बनी हुई हैं।

    सागरः 2400 करोड़ खर्च, फिर भी जरा सी बारिश से बाढ़ से हालात

    पाॅवर हाउस और कटरा बाजार में भी यही हालात
    प्रायवेट बस स्टेंड के सामने से लेकर पाॅवर हाउस मुख्यद्वार तक भी ऐसे ही हालात बने थे सड़क पर एक फीट से अधिक पानी भरा हुआ था। इसी प्रकार कटरा बाजार और मस्जिद के चारों तरफ के बाजार में जरा सी इस बारिश में अफरा-तफरी मची थी। फुटपाथी दुकानदान अपनी दुकानें और सामान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ रहे थे। कुछ दुकानों का तो सामान और पूंजी पानी के तेज बहाव में बह गया। यातायात थाने के सामने हर बार की तरह वही ंडेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया था। मजिस्द के चारों तरफ दुकानों में भी पानी भरने की स्थिति बनी थी। बता दे कि यह इलाका सब्जी माॅर्केट और फुटपाथी दुकानदारों के जाना जाता है।

    सागर में औसत से अधिक बारिश हो चुकी है
    सागर में लंबे समय बाद सितंबर के आखिरी सप्ताह तक झमाझम और जोरदार बारिश का दौर बना हुआ है। औसत बारिश करीब 1142 एमएम होती है। जबकि सोमवार दोपहर की बारिश को मिलाकर सागर में अब तक 1219 मिली मीटर बारिश हो चुकी है। सामान्यतः 15 सितंबर को मानसून की विदाई हो जाती हैं, लेकिन इस दफा मानसून लौट-लौट कर समूचे बुंदेलखंड को तरबतर कर रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+