Flashback 2022 : सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं सागर में हुईं, हाईवे पर ब्लैक स्पॉट और शराब बनी कारण

Flashback: सागर जिले से गुजरे नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे के ब्लैक स्पॉट वाहन चालकों के लिए यमदूत साबित हो रहे हैं। आंकड़ों पर भरोसा करें तो मप्र में सबसे ज्यादा एक्सीडेंट के केस सागर में सामने आए हैं।

MP में 52,174 सड़क हादसे, इनमें 2607 सागर में हुई

Flashback 2022: सड़क दुर्घटनाओं में सागर और जबलपुर जिले में सबसे ज्यादा लोग घायल हुए हैं। आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में बीते सात माह में कुल 52,174 लोगों को 108 एंबुलेंस से प्रदेश की अस्पतालों में पहुंचाया गया हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या सागर जिले में 2607 और जबलपुर जिले में 2207 है। बीते दो तो महीनों में एक्सीडेंट के मामलों में इजाफा हुआ है। सबसे ज्यादा हादसे हाईवे, स्टेट हाईवे पर ब्लैक स्पॉट पर हो रहे हैं, तो शराब के नशे में भी लोग वाहनों पर संतुलन नहीं रख पाते हैं।

MP में 52,174 सड़क हादसे, इनमें 2607 सागर में हुई

प्रदेश में हार्ट अटैक के बाद एक्सीडेंट के मामले में भी सागर जिले में सबसे ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचाए गए हैं। यह आंकड़ा 108 एम्बुलेंस का संचालन करने वाली कंपनी जेएईएस ने जारी किया है। कंपनी द्वारा मई से नवंबर माह तक हुए ट्रामा केस का आंकड़ा जिलेवार जारी किया है। जिसमें सबसे अधिक 2628 मरीज सागर जिले के हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर जबलपुर जिला है, जहां सड़क हादसों में घायल 2207 मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं एक्सीडेंट के 1978 केस इंदौर में अटेंड किए गए। वहीं पूरे प्रदेश की बात करें तो एक्सीडेंट में घायल हुए कुल 52 हजार 274 मरीजों को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पतालों में पहुंचाया गया है। इतना ही नहीं सड़क हादसों के दौरान यह भी देखा गया है कि हादसे में घायल हुए 70 फीसदी बाइक चालकों ने हेलमेट का इस्तेमाल नहीं किया था, जिसके कारण कई लोगों को सिर की गंभीर चोट का भी सामना करना पड़ा।

प्रदेशभर में पिछले दो माह में 30 फीसदी केस बढ़े
प्रदेश के आंकड़ों की बात करें तो पिछले दो माह में एक्सीडेंट के 30 फीसदी केस बढ़े हैं। प्रदेश में जहां मई में 6541 मरीज सड़क हादसों में घायल हुए थे। वहीं अक्टूबर माह में यह आंकड़ा बढ़कर 9571 और नवंबर में 9487 तक पहुंच गया है। वहीं सागर संभाग में मई माह में एक्सीडेंट के 747 मरीज अस्पताल पहुंचाए गए थे, नवंबर माह में इनकी संख्या बढ़कर 1100 पर पहुंच चुकी है।

MP में 52,174 सड़क हादसे, इनमें 2607 सागर में हुई

नवंबर माह में सागर में मिले 425 केस
सागर जिले की बात करें तो मई माह में जहां एक्सीडेंट के 293 मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं नवंबर माह में 425 केस सामने आए हैं। जबकि नवंबर माह में संभाग के अन्य जिलों जैसे दमोह में 184, पन्ना में 81, टीकमगढ़ में 203 और छतरपुर में 207 एक्सीडेंट के केस सामने आए।

केंद्रीय मंत्री की आवाज सुनकर आ जाते हैं सैकड़ों पक्षी, रोज सुबह—शाम डालते हैं दाना
प्रदेश की स्थिति
माह/108 एंबुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाए गए एक्सीडेंट के मरीजों की संख्या
मई -6541
जून -7159
जुलाई -7351
अगस्त -6017
सितंबर -6148
अक्टूबर -9571
नवंबर -9487
------------------------
कुल -52274
------------------------

सागर संभाग में बीते 7 महीनों में दुर्घटनाओं के आंकड़े

जिला / मई/ जून / जुलाई / अगस्त / सितंबर / अक्टूबर / नवंबर / कुल मरीज
सागर /293 /343 / 383 / 317 / 404 / 463 / 425 / 2628
दमोह /113 /156 / 152 / 142 / 156 / 188 / 184 / 1091
छतरपुर /149 /185 / 180 / 132 / 157 / 213 / 207 / 1223
ढीकमगढ़/129 /143 / 129 / 98 / 106 / 160 / 203 / 968
पन्ना /63 /92 / 93 / 60 / 50 / 84/ 81/ 523
----------------------------------------------------------------

Recommended Video

    सागर: पत्नी बेटा घर पर करते रह गए इंतजार,पति के साथ हो गई ये बड़ी घटना

    मध्यप्रदेश के 52 जिलों में 2 हजार से अधिक एंबुलेंस दौड़ रहीं

    108 एंबुलेंस सेवा प्रबंधन द्वारा ​सांझा की गई जानकारी अनुसार प्रदेश के सभी 52 जिलों में 2 हजार से अधिक एम्बुलेंस संचालित हो रही हैं। रोज 8 हजार से ज्यादा लोगों को सेवाएं दी जा रहीं हैं। एक्सीडेंट की घटनाओं में देखा गया है कि सिर पर गंभीर चोट आती है। हादसे के एक घंटे के अंदर अगर मरीज को इलाज मिल जाता है तो उसकी जान बच जाती है। लेकिन अगर इससे लेट होता है तो जान को खतरा बढ़ जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+