केंद्रीय मंत्री की आवाज सुनकर आ जाते हैं सैकड़ों पक्षी, रोज सुबह—शाम डालते हैं दाना

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री व दमोह सांसद प्रहलाद सिंह पटेल पशु-पक्षी प्रेमी भी है। इसका उदाहरण उनका दिल्ली का सरकारी आवास हैं, जहां बगीचे में दर्जनों तोते, मोर, टिटहरी, बाज जैसे पक्षी मौजूद हैं।

prahlad singh patel

पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को पक्षियों से काफी लगाव है। वे अपने सरकारी आवास पर सुबह-शाम समय निकालकर पक्षियों के लिए दाना-पानी रखते हैं। सालों से दाना मिलने के कारण पक्षी भी उनकी आवाज तक पहचानने लगे हैं। सुबह-शाम दर्जनों की तादाद में तोते, मैना, मोर और अन्य पक्षियों की चहचहाट व कलरव से बंगला गुलजार रहता है।

Recommended Video

      केंद्रीय मंत्री की आवाज सुनकर आ जाते हैं सैकड़ों पक्षी, रोज सुबह—शाम डालते हैं दाना
      prahlad singh patel


      केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर लिखा है 'आज की शाम तोतों के नाम' यह वीडियो उनके दिल्ली स्थित 7बी जनपथ आवास का है। वी​डियो में उनके बंगले के बगीचे में कई दर्जन तोते, मोर व अन्य पक्षी चहचहताते और दाना चुगते नजर आ रहे हैं। बता दें कि मंत्री पटेल को पक्षियों से काफी लगाव है। वे पूर्व में एक टिटहरी का वीडियो भी शेयर कर चुके हैं। उनके बंगले में सुबह-शाम प्राकृतिक रुप से सैकड़ों प​क्षी डेरा जमाए रहते हैं। बंगले में लगे पेड़ों प कई पक्षियों के घोंसले भी हैं, जिनका स्थाई बसेरा है।
      Sagar: हत्यारे भाजपा नेता की होटल पर चला बुल्डोजर, जीप से कुचलकर की थी हत्या

      सुबह-शाम समय निकालकर दाना डालते हैं

      prahlad singh patel


      प्रहलाद पटेल खाद्य प्रसंस्करण मंत्री राज्यमंत्री हैं, फिर उनके बंगले पर कोई इंसान तो क्या पशु-पक्षी भी भूखा कैसे रह सकता है! बता दें कि वे अपनी तमाम व्यस्तताओं के बावजूद वे इन ​पक्षियों को भोजन-पानी की व्यवस्था खुद करते हैं। जब तक वे दिल्ली में होते हैं, वे सुबह-शाम इनको दाना जरुर डालते हैं। इसी कारण ये पक्षी स्थाई रुप से वहां समय पर आ जाते हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+