MP: फिरौती के लिए अपहरण, रकम नहीं मिली तो बोरे में बांधकर डैम के पास फेंका
सागर, 21 सितंबर। मप्र में सागर जिले में बीना रेलवे स्टेशन के पास एक स्टाल चलाने वाले युवक को दो युवकों ने अपहरण कर लिया। वे उसके चेहरे पर काला कपड़ा बांधकर ले गए थे। उसे बीना से अंदरुनी मार्गों से मोटर साइकल से यूपी के सीमावर्ती जिल ललितपुर में ले गए थे। उसे वहां एक कमरे में बंधक बनाकर रखा था। बताया जा रहा है कि उसको छोड़ने के लिए फिरौती मांगी गई थी, जब रकम नहीं मिली तो उसे बोरे में बांधकर गोविंद सागर बांध के पास डाल गए। एक चरवाहे ने बोरा हिलते-ढुलते देखा तो बोरा खोलकर युवक को आजाद कराया। युवक फिलहाल बीना अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार फिरौती के चक्कर में दो लोग बीना की पश्चिमी रेलवे काॅलोनी से 36 साल का मनोहर पिता भरोसीलाल रैकवार बीना अस्पताल में भर्ती है। वह यहां जैसे-तैसे ललितपुर जिले से आया था। उसके साथ मारपीट की गई। वह काफी डरा-सहमा हुआ भी है। उसके साथ मारपीट भी की गई है। मनोहर ने जो बताया है कि 15 सितंबर की शाम रेलवे कालोनी में बुकिंग आफिस के पास बैठा था। स्टाल पर काम करने वाले अंकुश यादव और शकील ,खान उनके पास पहुंचे और रुपए मांगने लगे। जबरदस्ती मोटर साइकल पर बैठाया और चेहरे पर कपड़ा बांध दिया। आरोपियों ने दो दिन तक उसे किसी मदिर के पास सुनसान इलाके में बांधकर रखा था। वे लगातार रुपए मांगते रहे और मारते रहे। जब रुपए नहीं मिले तो उसे बोरे में बांधकर कहीं फेंक गए। बाद में किसी चरवारे ने आवाज सुनकर बोरे का मुंह खोला तब कहीं उसकी जान बच सकी। पुलिस मनोहर के बताए अनुसार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications