MP के इस रोजगार मेले में बंपर नौकरी, एक साथ सैंकड़ों युवाओं को मिलेगा काम

MP में इन दिनों युवाओं के लिए रोजगार के कई नए अवसर खुल रहे हैं, जहां सरकारी नौकरी के साथ-साथ अब प्राइवेट क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार मिल रहा है। खरगोन में भी अलग-अलग मल्टीनेशनल कंपनियों में युवाओं को रोजगार के सुनहरे अवसर मिल रहे हैं, जहां मल्टीनेशनल कंपनियों की ओर से अब युवाओं की भर्ती शुरू कर दी गई है।

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 20 सितंबर को प्रातः 11.00 बजे से दोप. 3.00 बजे तक शासकीय आई.टी.आई. कॉलेज, उमरखली रोड खरगोन में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में निजी कम्पनियों द्वारा युवक-युवतियों की भर्ती की जाएगी।

Ratlam

जिला रोजगार अधिकारी प्रीति बाला सस्ते ने बताया कि, 8वीं, 12वीं, आईटीआई उत्तीर्ण एवं स्नातक, युवक एवं युवतियां जिनकी उम्र 18 से 30 वर्ष हो, वह अपनी शैक्षणिक योग्यताओं की अंकसूचियां, रोजगार कार्यालय का पंजीयन (अनिवार्य), आधार कार्ड, जाति एवं मूल निवासी के प्रमाण पत्रों की छाया प्रतियां तथा अपने पासपोर्ट साइज के दो फोटो लेकर आई.टी.आई कॉलेज में उपस्थित होकर रोजगार मेले में लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये हेल्पलाइन नम्बर 07282-232787 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश में लगातार सराहनीय पहल की जा रही है, जहां अलग-अलग तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, तो वहीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उज्जैन में लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरंतर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लग रहे रोजगार मेलों के तहत युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो रहा है, जहां अब लगातार रोजगार मेले सक्सेस होते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े- Indore मनाएगा No Car Day, BRTS पर इस दिन कार नहीं चलाएंगे इंदौरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+