Indore मनाएगा No Car Day, BRTS पर इस दिन कार नहीं चलाएंगे इंदौरी

Indore News: नवाचारों के शहर इंदौर में फिर एक नवाचार होने जा रहा है, जहां पिछली बार की तरह एक बार फिर पूरा शहर 22 सितंबर को नो-कार डे मनाएगा। इस दिन बीआरटीएस को एक दिन के लिए कार-फ्री जोन करने की तैयारी है।

शहर को पर्यावरण प्रदूषण से बचाने और एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार के उद्देश्य से मनाए जा रहे नो कार डे को लेकर नगर निगम तैयार नजर आ रहा है, जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहरवासियों को नो-कार डे मनाने को लेकर खास अपील की है.

Indore

साल-2023 से शुरू हुए नो कार डे का असर कुछ इस तरह का रहा था कि, पिछले साल एक दिन में लगभग 80 हजार लीटर ईधन की बचत हुई थी। वहीं शहर का एक्यूएस लगभग 18 अंक सुधरा था। इतना ही नहीं शहर में कुल कारों की तुलना में 12 फीसदी कारें सड़कों पर कम निकली थीं। वहीं अबकी बार भी पिछले साल की तरह ही नो-कार डे मनाया जाएगा, जहां अबकी बार बीआरटीएस की मिक्स लाइन को इसके लिए चुना गया है। नगर निगम का मानना है की, नो कार डे से जहां पर्यावरण प्रदूषण के बढ़ते स्तर में कमी होगी, तो वहीं ट्रैफिक भी व्यवस्थित होगा।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि, देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार दूसरे साल 22 सितंबर को नो-कार डे मनाया जाएगा। इस बार बीआरटीएस को एक दिन के लिए कार-फ्री जोन करने की तैयारी है, इसके लिए आमजन को जागरूक करते हुए 3 दिन पहले से चौराहों पर लोगों से अपील की जाएगी कि, वे एक दिन कार का उपयोग नहीं करें। इससे पर्यावरण नुकसान कम होगा, और ट्रैफिक दबाव घटेगा।

महापौर की माने तो शहर में रोजाना करीब 4 लाख 15 हजार 794 कारें और 3 हजार 992 टैक्सी चलती हैं, पिछले साल जब अभियान चलाया था, तब एक दिन में 80 हजार लीटर ईंधन बचा था। बहरहाल, इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव का नवाचार कितना रंग लाता है, और क्या पिछली बार की तरह इस बार भी एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार आता है, ये देखने वाली बात होगी।

ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर में कब चलेगी मेट्रो ट्रेन, सरकारी दावे और वादे की जमीनी हकीकत, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+