MP की सियासत में बढ़ी मालवा की साख, BJP ने सालों बाद दिए CM और डिप्टी सीएम

छत्तीसगढ़ की तरह मध्य प्रदेश में भी BJP ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया है, तो वहीं जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल को उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है। सालों बाद ऐसा मौका आया है, जब BJP ने मध्य प्रदेश के मालवांचल को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए यहां से एक मुख्यमंत्री और एक उपमुख्यमंत्री का चयन किया है।

BJP ने उज्जैन दक्षिण से विधायक डॉ. मोहन यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री चुना है, तो वहीं मंदसौर की मल्हारगढ़ विधानसभा से विधायक जगदीश देवड़ा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। दोनों ही नेता मालवांचल से आते हैं, जहां दोनों ही नेताओं का दम अब एमपी की सियासत में देखने मिलेगा।

Bhopal

मोहन यादव का सियासी सफर

उज्जैन दक्षिण से विधायक डॉ. मोहन यादव शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री का दायित्व निभा चुके हैं, तो वहीं मोहन यादव को आरएसएस का बेहद करीबी माना जाता है। लंबे संघर्ष के बाद डॉक्टर मोहन यादव ने यह मुकाम हासिल किया है, जहां छात्र राजनीति से अपने सियासी करियर की शुरुआत करने वाले मोहन यादव BJP के बड़े नेता बन चुके हैं। मोहन यादव की गिनती उज्जैन संभाग के बड़े बीजेपी के नेताओं में की जाती है, तो वहीं यादव के साथ कार्यकर्ताओं की बड़ी टीम भी काम करती है।

जगदीश देवड़ा का सियासी सफर

मंदसौर की मल्हारगढ़ विधानसभा से विधायक जगदीश देवड़ा शिवराज सरकार में वित्त मंत्री का दायित्व निभा चुके हैं, जहां इससे पहले भी देवड़ा को अलग-अलग दायित्व भारतीय जनता पार्टी ने सौंपे हैं, जिसका निष्ठा पूर्वक निर्वहन उन्होंने किया है। वहीं अबकी बार जगदीश देवड़ा को उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंप गई है, जहां जल्द ही देवड़ा उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें की सोमवार को राजधानी भोपाल में हुई भाजपा के विधायक दल की बैठक में डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री चुना गया है, तो वहीं जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को उपमुख्यमंत्री चुना गया है। साथ ही नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

ये भी पढ़े- मांगने से बेहतर मरना समझूंगा...पूर्व CM शिवराज ने आखिर क्यों कही ये बात, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+