मांगने से बेहतर मरना समझूंगा...पूर्व CM शिवराज ने आखिर क्यों कही ये बात, जानिए?
Mohan Yadav मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री चुन लिए गए हैं, जहां यादव के CM चुने जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने CM पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं अब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल में प्रेस वार्ता कर प्रदेश वासियों का आभार जताया। साथ ही उन्होंने अलग-अलग मुद्दों पर मीडिया से मन की बात भी कही।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा की, मुझे पूरा विश्वास है कि, मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार तेजी से चल रहे कामों को पूरा करेगी।लोककल्याणकारी योजनाओं को लागू करेगी और प्रगति तथा विकास की दृष्टि से मध्यप्रदेश नई ऊंचाईयां छुएगा। मैं सदैव उनको सहयोग करता रहूंगा।

शिवराज सिंह चौहान ने कही ये बात
शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की, मेरा मन आनंद और संतोष से भरा हुआ है।लाखों कार्यकर्ताओं के परिश्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद तथा लोकप्रियता और केंद्र व राज्य की कल्याणकारी योजनाओं के कारण जिसमे लाड़ली बहना योजना का योगदान महत्वपूर्ण रहा, यह सरकार बनी। मध्यप्रदेश में विगत वर्षों में आधारभूत ढांचों के विकास और पर्यटन से लेकर सांस्कृतिक पुनरुत्थान के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए। सामान्य शब्दों में कहें तो भट्ट से मेट्रो ट्रेन तक का सफर हमने तय किआ और टपरे वाली आईटीआई से हम ग्लोबल स्किल पार्क तक पहुँचे तथा महाकाल लोक, देवीलोक एवं एकात्म धाम जैसे केंद्र स्थापित हुए। ये सारे काम मेरे मन को संतोष देते हैं।
मांगना नहीं, मरना पसंद करूंगा
पत्रकारों ने जब सीएम शिवराज से पूछा कि क्या वह दिल्ली नहीं जाएंगे, मध्य प्रदेश में रहकर ही काम करेंगे, तब उन्होंने कहा की, मैंने उस दिन जिस संदर्भ में यह बात कही थी, वह यही थी कि, बाकी दिल्ली में है, आप दिल्ली जाएंगे क्या, एक बात में बड़ी विनम्रता के साथ कहता हूं, अपने लिए कुछ मांगने जाने से बेहतर, मैं मरना समझूंगा। बता दें की सोमवार को राजधानी भोपाल में हुई BJP विधायक दल की बैठक में डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री चुना गया है। डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री बनते ही मध्य प्रदेश के विकास का कारवां आगे बढ़ाने की बात कही है।
ये भी पढ़े- Digvijay Singh ने अपने अंदाज में दी CM मोहन यादव को बधाई, लिखी ये बात












Click it and Unblock the Notifications