MP में अब जलस्रोतों के कायाकल्प की तैयारी, 1,665 करोड़ के प्रस्तावों को तकनीकि स्वीकृति
सागर के राजघाट बांध की दो मीटर ऊंचाई बढ़ाने सहित मप्र के 101 नगरीय निकायों की जल प्रदाय योजनाओं के कायाकल्प के लिए प्रस्तावों पर शासन ने तकनीकि स्वीकृति प्रदान कर दी है।
प्रदेश के 101 नगरीय निकायों में जल प्रदाय योजनाओं का क्रियान्वयन एवं जल स्रोतों का कायाकल्प किया जाएगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय तकनीकी समिति ने अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन अमृत 2.0 में 1665 करोड़ 2 लाख रुपए लागत की 101 परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है।
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया है कि अमृत 2.0 में 76 नगरीय निकायों में 1625 करोड़ 65 लाख रुपए लागत की जल प्रदाय योजनाओं और 25 नगरीय निकायों में 39 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत की जल संरचनाओं का कायाकल्प किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी 1 से 2 वर्ष में जल संरचनाओं का कायाकल्प हो जाएगा। साथ ही दो वर्षों में जल प्रदाय परियोजनाएं भी धरातल पर नजर आने लगेंगी। प्रदेश में घर-घर नल से जल पहुंचाने तथा जल स्रोतों के कायाकल्प पर तेजी से काम किया जा रहा है।
Recommended Video

सागर के राजघाट बांध में 19 गेट लगना है
सागर और उप नगरीय इलाके मकरोनिया के लिए जीवनदायिनी राजघाट परियोजना का दूसरा चरण अधूरा पड़ा है। यहां बांघ में ओवर फ्लो सेक्शन में 19 हाईड्रोलिक गेट लगना हैं। इसके लिए कमलनाथ सरकार के समय शासन ने 100 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी थी। बीते 26 नवंबर को सागर गौरव दिवस में सागर आए शिवराज सिंह चौहान ने विधायक शैलेंद्र जैन की डिमांड पर 250 करोड़ रुपए देने की बात कही थी। इसी के तहत अमृत 2.0 के तहत राजघाट बांध के कायाकल्प का रास्ताा भी साफ हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications