MP News: सरकारी कर्मचारी जल्द करें ये काम, वरना नहीं मिलेगी सैलरी, क्या है कारण, जानिए
मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए जरुरी सूचना निकलकर सामने आई है, जहां सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही समग्र आईडी पोर्टल पर अपग्रेड करना होगी। शासकीय कर्मचारी पोर्टल पर अपना समग्र आईडी अपडेट करें, अन्यथा जनवरी का वेतन नहीं मिलेगा
मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग के निर्देशानुसार सभी नियमित शासकीय अधिकारी, कर्मचारियों का आईएफएमआईएस पोर्टल पर समग्र आईडी अपडेट किया जा रहा है।

जिला कोषालय अधिकारी रमेश मौर्य ने बताया कि, सभी शासकीय कर्मी पोर्टल पर अपना समग्र आईडी समय सीमा में अपडेट कर लेवे जिससे आगामी वेतन आहरण आधार बेस्ड भुगतान प्रणाली से हो सके। कलेक्टर राजेश बाथम ने निर्देशित किया है कि अपडेट नहीं करने पर जारी माह जनवरी का वेतन आहरण नहीं किया जाएगा।
सभी शासकीय सेवक अपना समग्र आईडी आईएफएमआईएस पोर्टल पर एंप्लोई सेल्फ सर्विस प्रोफाइल के माध्यम से अपनी समग्र आईडी प्रविष्टि कर सत्यापित करें। पोर्टल में समग्र आईडी की प्रविष्टि से पूर्व शासकीय सेवक अपनी समग्र आईडी का पंजीयन कर समग्र पोर्टल के माध्यम से अपने आधार से लिंक करवाएं। जिस बैंक खाते में वेतन आहरण होता है उसे खाते को आधार से लिंक करवाएं ताकि वेतन आहरण में कोई समस्या नहीं आए।
कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए एक बड़ा फरमान
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए एक बड़ा फरमान जारी किया है, जिसके तहत अब उन्हें अपनी संपत्ति का ब्योरा प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इस आदेश का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और आय के बीच सामंजस्य बनाए रखना है, ताकि किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार या अनियमितताओं पर कड़ी नजर रखी जा सके। यह आदेश राज्य में चर्चित सौरभ शर्मा केस के बाद लिया गया है, जिसमें भ्रष्टाचार और संपत्ति के बारे में गलत जानकारी देने के आरोप लगे थे।
ये भी पढ़े- Indore: 'साहब, प्रमाण पत्र नहीं दे रहे...', शिकायत सुनते ही निगम कमिश्नर ने लिया चौंकाने वाला एक्शन












Click it and Unblock the Notifications