Indore: 'साहब, प्रमाण पत्र नहीं दे रहे...', शिकायत सुनते ही निगम कमिश्नर ने लिया चौंकाने वाला एक्शन
इंदौर में निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई की गई। उक्त क्रम में निगमायुक्त द्वारा स्वंय अपने कक्ष में निगम के समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त, अधीक्षण यंत्री एवं विभाग प्रमुख के साथ जनसुनवाई की गई।
इस अवसर पर आयुक्त द्वारा जनसुनवाई मे 39 प्राप्त आवेदनो को तत्काल निराकरण करने के भी निर्देश दिये गये।

निगम आयुक्त वर्मा द्वारा जनसुनवाई के दौरान वृद्ध महिला आवेदक द्वारा बताया गया कि मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में उनके द्वारा जन्म-मुर्त्यु पंजीयन शाखा में आवेदन किया गया था, किंतु दिनांक तक प्रमाण पत्र प्राप्त नही हुआ। इस पर आयुक्त वर्मा आवेदक वृद्ध महिला को लेकर स्वंय जन्म-मुर्त्यु पंजीयन शाखा में लेकर गये, जन्म-मुर्त्यु पंजीयन शाखा का अकास्मिक निरीक्षण के दौरान शाखा में प्राप्त आवेदनो की जानकारी प्राप्त कि जाने पर जन्म-मुर्त्यु संबंधी अधिकांश आवेदन अकारण ही लंबित पाये गये, जिससे नागरिको को परेशानी का सामना करना पड रहा था, इसको दृष्टिगत रखते हुए, वृद्ध महिला को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया।
इसके साथ ही विभाग में अव्यवस्था मिलने पर विभाग के मस्टर कर्मचारी अनिल रानवे की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कि गई, विभाग की सुनिता कुरील को फटकार लगाते हुए, व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही विभाग के उपायुक्त प्रदीप कुमार जैन को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए, 2 दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये।
इसके साथ ही आयुक्त वर्मा द्वारा जनसुनवाई के दौरान विद्युत शाखा के देयके पर समय सीमा में कार्यवाही नही करने की शिकायत प्राप्त होने पर विद्युत शाखा के मस्टर कर्मचारी प्रवीण सिंह की सेवाऐं समाप्त करने के निर्देश दिये गये।
आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा निगम मुख्यालय स्थित कक्ष में जनसुनवाई की गई। जन सुनवाई के दौरान नागरिको द्वारा 39 आवेदन आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत किये गये। आयुक्त द्वारा नागरिको को समक्ष में सुना गया तथा प्राप्त आवेदन को आयुक्त कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान उपस्थित अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त व विभाग प्रमुख को तत्काल प्रेषित कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
ये भी पढ़े- Indore में नगर निगम करवाएगी 450 करोड़ के काम, किस कॉलोनी में क्या होगा, जानिए












Click it and Unblock the Notifications