सीएम मोहन यादव ने कहा भारत और जापान दोनों सूर्य देवता को जीवन का आधार मानते हैं, बापू को दी श्रद्धांजलि
Madhya Pradesh News: सीएम मोहन यादव इन दिनों जापान के दौरे पर हैं। राजधानी भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए वो इन्वेस्टर्स को निमंत्रण देने के लिए गए है। आज भी उन्होंने निवेशकों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने एक फिल्मी गीत का जिक्र करते हुए कहा कि "अपने लिए जिए तो क्या जिए तू जी ए दिल जबाने के लिए"
उन्होंने कहा कि हमारे लिए इस गाने की पंक्ति से सूर्य देवता को भी नमन होता है। जो स्वयं प्रकाश देते हैं जो अपने स्वंय के लिए नहीं उनसे संसार की सारी श्रृष्टी चलती है। सबको जीवन मिलता है। भारत और जापान दोनों वो देश हैं जो सूर्य देवता को जीवन का आधार मानते हैं। जिनके माध्यम से हम अपना जीवन जी पाते है।

सीएम मोहन यादव की जापान यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं के लिए निवेश के अवसर बढ़ाने और प्रदेश में औधोगिक निवेश को बढ़ावा देना है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे इस बात का संतोष है कि जापान सहित बाकि देशों में भी औधोगिक निवेश के लिए रुझान बढ़ रहे हैं। हम आगे बढ़कर जापान और भारत खास तौर पर मध्य प्रदेश के लिए मेरी यह यात्रा मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि उद्योगों के लिए पर्याप्त लैंड बैंक, बेहतर कनेक्टिविटी, आवागमन के पर्याप्त संसाधनों ने निवेशकों के बीच मध्यप्रदेश की एक अलग पहचान बनाई है।
यह भी पढ़ें- MP News: धर्मांतरण करने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा?, डीलिस्टिंग पर मंत्री विजय शाह का बयान
आज सीएम मोहन यादव ने जापान के कोबे शहर में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पूज्य बापू का आदर्श जीवन हमे राष्ट्र एवं समाज की सेवा हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा बापू का जीवन दर्शन सत्य अहिंसा, प्रेम और सेवा पर आधारित था। उन्होंने हमेशा सत्य को सर्वोपरि रखा। गांधीजी के विचार और जीवन दर्शन न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत है।












Click it and Unblock the Notifications