MP News: धर्मांतरण करने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा?, डीलिस्टिंग पर मंत्री विजय शाह का बयान
देशभर में डीलिस्टिंग को लेकर लगातार मांग उठ रही है, जहां आदिवासी समाजजन, धर्मांतरण करने वाले और आदिवासी परंपराओं को छोड़ने वालों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं देने की मांग कर रहे हैं।
जहां लगातार उठ रही इस मांग के बीच कैबिनेट मंत्री विजय शाह का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने डीलिस्टिंग का समर्थन करते हुए डीलिस्टिंग करने की बात कही है।

मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह इंदौर दौरे पर आए, जहां उन्होंने एक महत्वपूर्ण बैठक लेने के साथ-साथ मीडिया से बातचीत की है। इस दौरान कुंवर विजय शाह ने अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखी है, जहां डीलिस्टिंग को लेकर अपनी बात रखते हुए कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने डीलिस्टिंग का समर्थन किया है।
कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने कहा कि, आदिवासी रीति रिवाज और परंपरा को जीवित रखने का दायित्व हमारा है। एक व्यक्ति अगर दूसरे समाज में चला जाता है, और अपने रीति रिवाज और संस्कार छोड़ देता है, तो हमारा व्यक्तिगत यह मानना है कि, उसे जो फायदा मिलता है, उससे उसे वंचित कर देना चाहिए। हमारी मजबूरी है संविधान में ऐसी व्यवस्था नहीं है। इसलिए डीलिस्टिंग का मामला आगे ले जाया जा रहा है, मुझे लगता है कि, डीलिस्टिंग का काम होना चाहिए।बहरहाल, देश भर में उठ रही डीलिस्टिंग को लेकर मांग आखिर कहां तक पूरी हो पाती है, यह आने वाला वक्त बताएगा।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो देशभर में डीलिस्टिंग को लेकर लगातार मांग उठ रही है, जहां आदिवासी समाजजन, धर्मांतरण करने वाले और आदिवासी परंपराओं को छोड़ने वालों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं देने की मांग कर रहे हैं। जहां लगातार उठ रही इस मांग के बीच कैबिनेट मंत्री विजय शाह का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने डीलिस्टिंग का समर्थन करते हुए डीलिस्टिंग करने की बात कही है।
ये भी पढ़े- MP News: जीतू पटवारी का एक्सीडेंट, हादसा या साजिश?, किस पर लगा आरोप, जानिए












Click it and Unblock the Notifications