Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मध्यप्रदेश चुनाव: भाजपा-कांग्रेस के ये हैं धनकुबेर प्रत्याशी, किसी के पास है रेंजरोवर तो कोई रखता है हेलीकॉप्टर

भोपाल/इंदौर। मध्य प्रदेश में 28 नवंबर के मतदान के​ लिए इंदौर की 5 विधानसभा सीटों सहित राउ से कांग्रेस-भाजपा ने धनकुबेर प्रत्याशियों का नामांकन कराया है। दोनों दलों के पास ऐसे कई प्रत्याशी हैं जो महज करोड़पति नहीं है, बल्कि अरबपति भी हैं। अरबों की संपत्ति को उन्होंने ब्यौरे में भी दर्शाया है। Oneindia.com से जानिए यहां, दोनों दलों के उन प्रत्याशियों को जिनके पास धनबल है, कोई विदेशी कारें रखने का शौकीन है तो किसी के पास खुद के हेलीकॉप्टर हैं।

इंदौर विधानसभा से ये हैं अरबपति प्रत्याशी

इंदौर विधानसभा से ये हैं अरबपति प्रत्याशी

इंदौर में विधानसभा-1 से कांग्रेस ने संजय शुक्ला को मैदान में उतारा है। संजय शुक्ला बड़े व्यापारी एवं बिल्डर भी हैं। संजय ने अपना जो नामांकन फार्म दाखिल किया है, उसके मुताबिक उनके पास सपत्नीक 20 बैंक खाते हैं।

-इसके अलावा उनका 18 से ज्यादा कंपनियों में इन्वेस्टमेंट है। पत्नी-पत्नी दोनों के नाम इंश्योरेंस पॉलिसी हैं। दोनों के नाम 52 फॉर व्हीलर हैं। जिनमें उनकी लग्जरी कारें जैसे बीएमडब्ल्यू, रेंजरोवर, मर्सिडीज हैं। कई जीप, ट्रक, ट्रेलर, क्रेन भी हैं। 5 फॉर व्हीलर ऐसे भी हैं, जिनकी कीमत 3.40 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है।

ये भी हैं संजय शुक्ला के पास:

ये भी हैं संजय शुक्ला के पास:

- संजय के पास 4000 ग्राम सोने एवं 2500 ग्राम चांदी की ज्वेलरी भी है। जिसकी कीमत 1,22,20,365 रुपए बताई गई है।
- पत्नी अंजली शुक्ला के नाम 6000 ग्राम सोने के और 3000 ग्राम चांदी के आभूषण लिखाए गए हैं। जिनकी कीमत 1,25,23,692 रुपए है।

- गांव और शहरी इलाके में 21.73 करोड़ रुपए ​की कृषित भूमि है। इसके अलावा पत्नी अंजली के नाम से 25,71,60000 रुपए की भूमि भी है।
- संजय का घर 26,28,65,000 रुपए की कीमत का है। उनके पास कई प्लॉट, वेयर हाउस, गोडाउन एवं शॉप्स भी हैं।
- वहीं पत्नी के नाम भी प्लाट, वेयर हॉउस, गोडाउन होम हैं।

- संजय के दावे के अनुसार, चल-अचल सम्पति मिलाकर उनके पास कुल 62,36,65,000 रुपए का दम है। वहीं, अंजली की कुल चल-अचल सम्पति 28,43,10000 रुपए की है।

भाजपा ने जवाब में सुदर्शन को ही उतारा:

भाजपा ने जवाब में सुदर्शन को ही उतारा:

इसी सीट पर सत्तासीन भाजपा ने वर्तमान विधायक सुदर्शन गुप्ता को फिर उम्मीदवार बनाया है। अपनी संपत्ति की जो जानकारी उन्होंने आयोग की दी है, उसके मुताबिक उनके पास अकेले खुद की चल-अचल संपत्ति 3,24,02000 रुपए है। वहीं, पत्नी के नाम 3,11,17,680 करोड़ रुपए हैं।

बकौल सुदर्शन, उनके पास मकान-दुकान, गोडाउन, वाहन, लायसेंसी बंदूक समेत कृषित भूमि है। अगर 2013 से लेकर अब तक यानी 5 सालों में संपत्ति की बढ़त का अंदाजा लगाएं तो 44,95,830 रुपए बढ़े हैं। तो वहीं, पत्नी शकुंतला गुप्ता के इन्ही 5 सालों में 89,95,310 रुपए बढ़े हैं।

इंदौर विधानसभा-2 के प्रत्याशी:

इंदौर विधानसभा-2 के प्रत्याशी:

भाजपा ने मौजूदा विधायक रमेश मेंदोला को फिर से मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस मोहन सिंह सेंगर को लाई है। रमेश मेंदोला की चल-अचल संपत्ति 93 लाख रुपए बताई गई है। 2013 से अबतक 12,21,600 रुपए बढ़े बताए गए हैं।

वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी मोहन सिंह सेंगर उनसे आगे हैं। सेंगर ने सोने, बैंक अकाउंट्स , कृषि भूमि, 5 स्टार होटल मेंबरशिप, 2 फॉर व्हीलर, लग्जरी ऑडी कार समेत 23,80,5350 रुपए की चल संपत्ति बताई है। इसके अलावा 1.14 लाख रुपए अचल संपत्ति बताई है।

इंदौर विधानसभा-3 के प्रत्याशी:

इंदौर विधानसभा-3 के प्रत्याशी:

यहां कांग्रेस ने पूर्व विधायक अश्विन जोशी को टिकट दिया है। वहीं, बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय को मैदान में उतारा है। कांग्रेस से प्रत्याशी अश्विन जोशी ने अपने बैंक अकॉउंट, एफडी, एलआईसी, जेवरात एवं कृषित भूमि समेत पूरी संपत्ति 1.90 करोड़ बताई है। वहीं, उनकी पत्नी मनप्रीत के नाम से 25 लाख रुपए चल-अचल सम्पति दर्ज है।

कैलाश विजयवर्गीय के बेटे के पास ये है:

कैलाश विजयवर्गीय के बेटे के पास ये है:

बीजेपी के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय के नाम चल-अचल सम्पति मिलाकर 2,58,53,000 रुपए हैं। वहीं, पत्नी सोनम विजयवर्गीय के नाम 38 लाख 82 हज़ार 926 रुपए हैं।

इंदौर विधानसभा-4 के प्रत्याशी:

इंदौर विधानसभा-4 के प्रत्याशी:

बीजेपी ने वर्तमान विधायक एवं महापौर मालिनी गौड़ को फिर टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस ने महापौर के सामने सुरजीत सिंह चड्डा को टिकट दिया है। मालिनी गौड़ ने अपनी संपत्ति की जो जानकारी आयोग की दी है, उसके मुताबिक उनके पास 3,28,59,830 रुपए की चल-अचल संपत्ति है। ​इसमें उनका घर, बैंक अकाउंट्स , इंश्योरेंस पॉलिसी, कृषि भूमि और वाहन शामिल हैं। 2013 से अबतक 5 सालों में उनकी संपत्ति में 40,54,000 रुपए बढ़े हैं।

कांग्रेस के सुरजीत सिंह चड्डा का नेटवर्थ

कांग्रेस के सुरजीत सिंह चड्डा का नेटवर्थ

चड्डा की अचल-सम्पति 2,71,39,000 रुपए है। उन्होनें पत्नी के नाम 1,90,98,000 रुपए की संपत्ति लिखवाई है।

इंदौर विधानसभा-5 के प्रत्याशी:

इंदौर विधानसभा-5 के प्रत्याशी:

भाजपा ने वर्तमान विधायक महेंद्र हार्डिया को ही मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस उनके सामने इसी सीट से पूर्व में विधायक रहे सत्यनारायण पटेल को लाई है। वर्तमान विधायक महेंद्र हार्डिया ने अपनी कुल संपत्ति 1.93 करोड़ लिखवाई है। वहीं, 2,26,50,000 रुपए पत्नी के नाम लिखवाए गए हैं। बीते 5 वर्षों में हाड़िया की संपत्ति 44,09,677 रुपए बढ़ी और पत्नी के पास 22,42,000 रुपए बढ़ गई।

कांग्रेस प्रत्याशी के पास खुद का हेलीकॉप्टर:

कांग्रेस प्रत्याशी के पास खुद का हेलीकॉप्टर:

इंदौर विधानसभा-5 से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल खुद के हेलीकॉप्टर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अचल-सम्पति मिलाकर उन्होंने 31,65,46,400 रुपए की संपत्ति दर्ज कराई है। अपनी पत्नी अनीता पटेल के नाम पर भी 27,59,60,000 रुपए दर्ज कराए हैं।

मध्य प्रदेश की राउ विधानसभा के प्रत्याशी:

मध्य प्रदेश की राउ विधानसभा के प्रत्याशी:

कांग्रेस ने राउ से वर्तमान विधायक जीतू पटवारी को फिर मैदान में उतारा है, जबकि बीजेपी उनके जवाब में पूर्व इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं अपनी वरिष्ठ नेता मधु वर्मा को उतारा है। वर्तमान विधायक जीतू पटवारी ने जो ब्यौरा दिया है, उसके मुताबिक, उन्होंने अपने व अपनी पत्नी के नाम वेयर हाउस, घर , इंश्योरेंस पॉलिसी, 28 लाख की कार, 350 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण, 5 अलग-अलग बैंक खातों को मिलाकर कुल 6,81,90,421 रुपए दर्ज कराए हैं। वहीं, पत्नी के नाम कुल संपत्ति 3,17,19,087 रुपए लिखवाई है।

भाजपा कैंडिडेट मधु वर्मा की संपत्ति

भाजपा कैंडिडेट मधु वर्मा की संपत्ति

मधु की ओर से घर, बैंक अकाउंट्स, इंश्योरेंस पॉलिसी, कृषित भूमि समेत कुल संपत्ति का ब्यौरा 2,42,18,984 रुपए लिखवाया गया है। अकेले पत्नी के नाम से 4,21,40,000 चल-अचल संपत्ति है।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में 177 उम्मीदवारों की घोषणा के बाद अब भाजपा-कांग्रेस ने बाकी टिकट भी बांटीं, जानिए कैलाश विजयवर्गीय कहां से उतरे हैं मैदान में

Madhya Pradesh Assembly Elections 2018

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+