मप्र: 177 उम्मीदवारों की घोषणा के बाद BJP बाकी टिकट अब बांटेगी, कैलाश विजयवर्गीय फिर लड़ेंगे चुनाव!
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सत्तासीन पार्टी सूबे में 177 नामों की घोषणा कर चुकी है। बाकी बचे हुए 53 नामों की घोषणा वह अगले एक-दो दिन में करेगी। टिकट बंटवारे पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बयान दिया है। उन्होंने साफ किया है कि वे खुद भी चुनाव लड़ेंगे।

बचे हुए नामों की घोषणा अब होगी
शनिवार को इंदौर में भाजपा के मीडिया सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने साफ कर दिया है, कि बचे हुए नामों की घोषणा एक दो दिनों के भीतर कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन नामों को लेकर कोई आपसी खीचतान नहीं है। किसी तरह की ताई और भाई की लड़ाई नहीं है। केवल अफवाहे उड़ रही हैं। वहीं, मेरी खुद की भी चुनाव लड़ने की तैयारी है। चुनाव नहीं लड़ने की मेरी किसी मंशा को हाईकमान के सामने जाहिर नहीं किया है।''

रिश्तेदारों पर भी बोले विजयवर्गीय
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल हुए संजय सिंह मसानी से कोई फर्क नहीं पड़ता है।मेरा कोई रिश्तेदार किसी भी पार्टी में रह सकता है। ये उसका व्यक्तिगत विचार है।भाजपा में ऐसा कुछ भी नहीं हो सकता है। जिन विधायको में टिकट कटने से नाराजगी है, उन्हें समझना चाहिए कि पार्टी किस तरह से काम करती है। किसी भी तरह से नुकसान नहीं होगा।
दिग्विजय सिंह की तारीफ की
विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि जब भी कांग्रेस गलत दिशा में जाती है, उन्होंने रास्ता दिखाया है। लेकिन अब उनकी ही पार्टी के नेता ही दिग्गविजय को दूर करने में लगे हुए हैं। वहीं, बाबू लाल गौर और दूसरे भाजपा नेताओं का कांग्रेस में जाने की अटकलों पर विराम लगाते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि बाबू लाल गौर के बारे में ऐसी बात करना भी गलत है।












Click it and Unblock the Notifications