मध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने सुप्रसिद्ध मूर्तिकार प्रभात राय के निधन पर जताया दुख
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुप्रसिद्ध मूर्तिकार प्रभात राय के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि ग्वालियर के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार प्रभात राय का निधन हो गया। उन्होंने कहा कि उनके निधन से कला जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि इंदौर के पितरेश्वर धाम पर विराजित हनुमान जी की प्रतिमा तथा भोपाल में राजा भोज व रानी कमलापति एवं अयोध्या जी में नवनिर्मित महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर स्थापित महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमाएं, उनकी अनुपम कलाकृतियां हैं।

उन्होंने कहा कि ये प्रतिमाएं सर्वदा आपकी स्मृतियों को ताजा बनाये रखेंगी और आप अपनी उत्कृष्ट कला के माध्यम से सदैव हम सभी के हृदय में जीवित रहेंगे। ओउम शांति।
यह भी पढ़ें- 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को सीएम मोहन यादव ने दी बधाई












Click it and Unblock the Notifications