10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज घोषित हो गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों को अनंत शुभकामनाएं दी है।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि मेरे बच्चों, यह परिणाम आपके कठिन परिश्रम का ही फल है, आप सभी ऐसे ही आगे बढ़ते रहें और अपने माता-पिता व देश का नाम रोशन करते रहें।

मेरे जिन बेटे-बेटियों को अपेक्षानुसार परिणाम नहीं प्राप्त हुआ है, वे भी निराश न हों। संपूर्ण सामर्थ्य के साथ पुनः प्रयास करें। निसंदेह आपको सफलता अवश्य मिलेगी। मेरी शुभकामनाएं और आशीर्वाद सदैव आप सबके साथ है।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: मतदान से पहले सीएम मोहन यादव परिवार सहित मंदिर जाकर किया दर्शन और पूजन












Click it and Unblock the Notifications