MP News: मनरेगा योजना की मदद से बना डाला जंगल, इस प्रोजेक्ट ने किया कमाल
मध्यप्रदेश के इंदौर में कलेक्टर भव्या मित्तल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश सिंह द्वारा 13 मार्च को जनपद पंचायत गोगावा के ग्राम ठिबगाव बुजुर्ग में मनरेगा अंतर्गत विकसित किए गए 51 हजार पौधों के सघन जंगल एवं माधव वाटिका परिसर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मित्तल द्वारा सर्वप्रथम त्रिवेणी रोपकर भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान सरपंच दुर्गेश बर्डे द्वारा पितृ पर्वत, मियावकी, बम्बू प्लांटेशन, पोषण वाटिका की जानकारी दी गई।

कलेक्टर मित्तल द्वारा आगामी वृक्षारोपण की कार्ययोजना के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने सघन वन मियावकी भ्रमण के दौरान तापमान में अन्तर महसूस किया एवं ग्राम पंचायत ठिबगाव बुजुर्ग व जनपद द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की एवं अधिकारियो को जिले के अन्य ग्राम पंचायतो में इस तरीके के उत्कृष्ट कार्य करने प्रोत्साहित कर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
परियोजना अधिकारी श्याम रघुवंशी द्वारा बताया गया कि, लगभग 51 हजार पौधों का मनरेगा योजना से जंगल तैयार किया जा चुका है। जिसे ग्रामीण विकास मंत्रालय की डॉक्यूमेंट्री फिल्म एवं प्रदेश के प्रमुख समाचार पत्र द्वारा प्रदेश स्तर पर प्रकाशित कर सराहना की गई थी। ग्राम पंचायत द्वारा उत्कृष्ट कार्य करते हुए जंगल तैयार किया गया है। जंगल होने से यहां तापमान में अंतर हुआ है। यहां के स्थानीय पशु पक्षियों को बहुत ही लाभ हो रहा है। यहां पर घूमने फिरने के लिए झूला, बेंच, अमृत बाल वाटिका तैयार की गई है। जिससे यह एक प्रकार का पिकनिक स्पॉट बन गया है। आगामी वर्षा ऋतु में भी ग्राम पंचायत द्वारा यहां लगभग 25 हजार पौधों को लगाने का एक अन्य प्रोजेक्ट स्वीकृत किया जा रहा है।
कलेक्टर मित्तल द्वारा सामुदायिक पोषण वाटिका का निरीक्षण कर मध्यान भोजन एवं आंगनबाड़ी के समूह से एग्रीमेंट कर सब्जी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर त्रिवेणी के पौधे का रोपण भी किया गया।
ये भी पढ़े- MP News: PM आवास योजना के लिए इन गांवों में सर्वे, अब इनकी है बारी
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications