MP News: PM आवास योजना के लिए इन गांवों में सर्वे, अब इनकी है बारी
मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के दूसरे चरण का सर्वे प्रारंभ हो गया है। पात्र परिवार 31 मार्च तक नाम जुड़वा सकते है। आवास प्लस 2.0 ऐप से सर्वे किया जा रहा है। इसमें हितग्राही स्वयं भी आवेदन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के द्वितीय चरण के लिए सर्वे प्रारंभ हो गया है।
इसमें पात्र परिवारों के नाम 31 मार्च तक स्थाई प्रतीक्षा सूची में जोड़ने की कार्यवाही की जा रही है। योजना अंतर्गत केन्द्रीय मंत्री-मण्डल ने योजना को आगामी पांच वर्ष के लिये वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2028-29 तक की मंजूरी दी है। इस संबंध ने ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने आवास प्लस की सूची को अद्यतन करने के लिए आवास प्लस सर्वे 2024 प्रारंभ किया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का सर्वे जिले में ग्राम पंचायत में नियुक्त किये गये सर्वेयर सचिव, रोजगार सहायक द्वारा किया जायेगा। सर्वे कार्य आवास प्लस एप-2024 से किया जाएगा। इसमें हितग्राही स्वयं के मोबाइल से भी आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मोबाइल एप्लीकेशन आवास प्लस 2.0 ग्रामीण विकास मंत्रालय एन.आई.सी द्वारा निर्मित किया गया है। इस ऐप की लिंक आवास सॉफ्ट पोर्टल https://pmayg.nic.in/infoapp.htm पर भी उपलब्ध है। सर्वे के लिए समस्त जिले, जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारियों एवं नामांकित सर्वेयर को प्रशिक्षण गया है। सर्वे 31 मार्च 2025 तक पूर्ण कर लिया जायेगा।
जनपद पंचायत सेगांव में प्रधानमंत्री आवास प्लस 2.0 का सर्वे जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जा रहा है। पात्र हितग्राही भारत कन्हैया, संजय राजाराम और लखन राजाराम का सर्वे किया गया। 13 मार्च को ग्राम पंचायत सेगांव में जनपद उपाध्यक्ष ओम पाटीदार, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ग्राम सरपंच शांतिलाल चौहान, पंचगण हरीश पाठक, धीरज मिश्रा, दिलीप मण्डलोई, सुपड़या कनोजे तथा जनप्रतिनिधियों उपस्थिति में प्रधानमंत्री आवास प्लस 2.0 के तहत पात्र हितग्राही भारत कन्हैया, संजय राजाराम और लखन राजाराम का नाम जोड़ा गया।
जनपद पंचायत सेगांव की प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास प्लस 2.0 का सर्वे मेला व शिविर लगाकर तथा घर-घर जाकर शासन के निर्धारित पात्रता निर्धारण बिंदुओं के तहत पूर्व में छूटे हुए पात्र हितग्राहियों का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे में जनपद सेंगांव के आवास प्रभारी ब्लॉक समन्वयक गणेश कानुगो, क्लस्टर प्रभारी एडीईओ सुनील भाभर, उपयंत्री मनीष चौहान, ग्राम रोजगार सहायक रोशन साल्वे एवं ग्राणीण जन उपस्थित थे।
वर्तमान तक ग्राम पंचायत सेंगांव में नवीन सर्वे में कुल 184 पात्र हितग्राहियों का सर्वे किया जा चूका है। शेष पात्र हितग्राहियो का सर्वे 31 मार्च 2025 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। ग्राम में कोई भी पात्र हितग्राही नहीं छूटें इस के लिए ग्राम पंचायत के सर्वेयर द्वारा घर-घर जाकर आवास के लिए सर्वे कार्य किया जा रहा है।
ये भी पढ़े- MP News: समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी, कैसे किसानों के खाते में आएगा फसल का पैसा, जानिए












Click it and Unblock the Notifications