मध्य प्रदेश: अंधविश्वास के चक्कर में खौलते तेल में डुबोए चार लड़कों के हाथ
आरोपी शख्स को किसी ने बताया था कि चोर का पता लगाने के लिए गर्म तेल में हाथ डुबाए जाएं। जो चोर होगा सिर्फ उसी के हाथ चलेंगे बाकियों को कुछ नहीं होगा।
भोपाल। मध्य प्रदेश के रतलाम में 40 साल के एक शख्स ने खोया हुआ मोबाइल ढूंढ़ने और चोर का पता लगाने के लिए चार नाबालिग लड़कों को खौलते हुए तेल में हाथ डुबाने के लिए मजबूर किया। आरोपी शख्स के बेटे का फोन खो गया था और उसे तलाशने के लिए उसने अंधविश्वास का सहारा लिया।

खेलते समय खोया था मोबाइल
आरोपी शख्स को किसी ने बताया था कि चोर का पता लगाने के लिए गर्म तेल में हाथ डुबाए जाएं। जो चोर होगा सिर्फ उसी के हाथ चलेंगे बाकियों को कुछ नहीं होगा। पुलिस के मुताबिक, रतलाम के नरसिंहपारा में रहने वाले छगन बरिया नाम के शख्स ने अपने 13 साल के बेटे का मोबाइल खोने के बाद यह कदम उठाया। उसका बेटा खेल रहा था तभी उसका फोन गुम गया। छगन ने वहां मौजूद चार लड़कों से फोन के बारे में पूछा लेकिन जब उन्होंने इनकार किया तो उसने सभी को पकड़कर हैवानियत भरा कदम उठाया। READ ALSO: नोटबंदी के दौरान आपने भी किया है ये काम तो हो जाएं अलर्ट
पुलिस को देखकर भाग निकला आरोपी
छगन ने लड़कों को घर ले जाकर पहले तेल को खौलाया और फिर सभी को बारी-बारी से उसमें हाथ डुबोने के लिए मजबूर किया। उसने कहा कि जो चोर होगा सिर्फ उसी का हाथ जलेगा। हालांकि इस दौरान चारों लड़कों के हाथ बुरी तरह झुलस गए। लड़कों के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे रात में ही उनको लेकर अस्पताल गए। अस्पताल के डॉक्टरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। अगले दिन सुबह पुलिस गांव पहुंची तो आरोपी भाग निकला। बाद में उसे गांव के पास गिरफ्तार कर लिया गया। READ ALSO: यूपी चुनाव के बीच बीजेपी को बड़ा झटका, 'बागी' हुए वरुण गांधी
पुलिस ने आरोपी को गांव में घुमाया
आरोपी छगन ने पुलिस को बताया कि उसने ऐसा सुना था कि इस प्रक्रिया में सिर्फ चोर का ही हाथ जलता है, इसलिए उसने ऐसा किया। पुलिस स्टेशन के इंचार्ज राम सिंह राठौर ने कहा, 'हमने उसे पकड़कर पूरे गांव में घुमाया और लोगों को चेतावनी दी कि ऐसा कोई दोहराए नहीं वरना उसे कड़ी सजा दी जाएगी।'












Click it and Unblock the Notifications