MP News: हार की सियासत में बुरे फंसे जीतू पटवारी, क्या लेंगे कोई बड़ा फैसला?, मिले ऐसे संकेत
मध्य प्रदेश कांग्रेस में कुछ भी ठीक-ठाक चला दिखाई नहीं दे रहा है, जहां मध्य प्रदेश में लोकसभा की सभी 29 सीट हारने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति बेहद कमजोर नजर आ रही है, जहां विधानसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस का प्रदर्शन शून्य रहा है।
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है, जहां अधिकतर सीटों पर कांग्रेस को बुरी तरह से हार मिली है। इतना ही नहीं चुनाव से ऐन वक्त पर प्रत्याशी के कांग्रेस छोड़ BJP का दामन थामने पर भी कांग्रेस को तमाम तरह के आरोपों का सामना करना पड़ा था।

लोकसभा चुनाव के परिणाम में मध्य प्रदेश में कांग्रेस को करारा झटका दिया है, जहां मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने सभी 29 लोकसभा सीट पर हार का सामना किया है। देशभर में जहां INDI गठबंधन के प्रदर्शन में सुधार देखने मिला है, तो वहीं कांग्रेस ने अपना प्रदर्शन साल 2019 के मुकाबले सुधारा है। लेकिन, इधर मध्य प्रदेश में साल 2019 के मुकाबले कांग्रेस का प्रदर्शन खराब हुआ है, जहां मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने सभी 29 सीटों को गंवा दिया है। इधर, अब कांग्रेस की करारी हार के बाद प्रादेशिक नेतृत्व पर भी सवाल उठने लगे हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के हाथ जब से मध्य प्रदेश कांग्रेस की कमान आई है, तब से ही कांग्रेस में सब कुछ ठीक-ठाक चलता नजर नहीं आ रहा, जहां जीतू पटवारी के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़ा तो वहीं लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। इधर, अब सियासत के जानकार, मध्य प्रदेश कांग्रेस में नए बदलाव की ओर इशारा कर रहे हैं, जहां यह बदलाव किस तरह के होते हैं, और कब होते हैं, यह आने वाला वक्त बताएगा।
ये भी पढ़े- Indore News: कांग्रेस ने तैयार की पेपर लीक घोटाले की रिपोर्ट, कौन निकला दोषी, जानिए












Click it and Unblock the Notifications