Indore News: कांग्रेस ने तैयार की पेपर लीक घोटाले की रिपोर्ट, कौन निकला दोषी, जानिए

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पेपर लीक घोटाला उजागर करने के संबंध को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ने जांच कर रिपोर्ट मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रस्तुत की है।

शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव एवं तेजप्रकाश राने ने कहा कि, विगत दिनों इंदौर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में एम बी ए का पेपर आउट हुआ जो की अक्षय बम के आयडेलीक कॉलेज से हुआ था। जिसको लेकर शहर कांग्रेस के छात्र नेताओं द्वारा आंदोलन किया गया और पेपर लीक कांड की जांच करने हेतु देवी अहिल्या विश्वविद्यालय एवं पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिसमें अक्षय बम के आयडेलीक कॉलेज के तीन कर्मचारियों को पेपर लीक करके बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर आरोपी बनाया गया था और मुकदमा दर्ज किया था।

Indore

लेकिन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने पुलिस जांच का इंतजार ना करते हुए अपनी जांच रिपोर्ट में कॉलेज संचालक अक्षय बम के आयडेलिक कॉलेज की मान्यता रद्द ना करते हुए केवल 5 लाख का जुर्माना करते हुए 3 साल के लिए परीक्षा केंद्र हटाने का एक तरफा फैसला लिया, जो सीधे सीधे अक्षय बम के कॉलेज को बचाने के लिए लिया गया।

नेताद्वय ने कहा कि, जब कॉलेज की प्राचार्य ने स्वयं स्वीकार किया की गलती हुई है।पेपर पुलिस थाने पर न रखते हुए कॉलेज में रखा गया था। नियमों को ताक में रखा गया था उन्होंने लिखित में अपनी गलती मानी।

लेकिन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा अक्षय बम एवं उसके आयडेलिक कॉलेज को नाम मात्र का जुर्माना कर सीधे-सीधे बचाने की कोशिश की गई है। इस हेतु एक जांच रिपोर्ट बनाकर शहर कांग्रेस द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सोपी गई है। जिसमें बिंदुवार पेपर लीक कांड को उजागर किया गया है। जांच रिपोर्ट में कमेटी ने अक्षय बम एवं उनके कॉलेज और प्राचार्य जो कि सीधे-सीधे दोषी है। उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाए एवं आयडेलीक कॉलेज की मान्यता को खत्म किया जाए। इस हेतु जांच रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को सौंप गई है।

इसके लिए एक जांच कमेटी भी बनाई गई है। जिसमें राकेश सिंह यादव, विवेक खंडेलवाल, रजत पटेल, मनीष मोदी, प्रीतिशदास, जौहर मानपुरवाला, कमल वर्मा, गिरीश जोशी, जीतू दीवान, राजू पाल, अमित चौरसिया, सरफराज अंसारी, अली असगर भोपालवाला एवं भूपेंद्र केतके को समिति में शामिल किया गया है।जांच समिति द्वारा एक पत्र शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा को भी दिया गया है।

ये भी पढ़े- Indore News: 'साइकिल पर चलने वाला कैसे बना करोड़पति...' अक्षय बम के पोस्टर लगाकर कांग्रेस ने पूछा सवाल?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+