Loksabha Election: MP में कांग्रेस ने चौंकाया, पुराने और नए चेहरों पर विश्वास जताया
Loksabha Election के लिए कांग्रेस ने अपनी चौथी सूची जारी कर दी है, जिसमें कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की कुछ सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। संभवत: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की कुछ सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं, उनमें कांग्रेस ने पुराने चेहरों के साथ-साथ नए चेहरों को भी मौका दिया है।
वहीं कांग्रेस ने अपनी चौथी सूची में सभी को चौंका दिया, जहां कांग्रेस ने कई ऐसे चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा है, जिन्हें अभी तक सक्रिय सियासत में जनता ने कम ही देखा गया है।

कांग्रेस ने अपनी चौथी सूची जारी कर दी है, जहां कांग्रेस की चौथी सूची में मध्य प्रदेश की लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। कांग्रेस की सूची में कई दिग्गज नेताओं के नाम भी शामिल है, जहां दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से तो वहीं कांतिलाल भूरिया को झाबुआ से प्रत्याशी बनाया गया है। इंदौर से कांग्रेस ने अबकी बार अक्षय कांति बम को चुनाव मैदान में उतारा है।
इन्हें मिला है टिकट
मध्य प्रदेश के लिए कांग्रेस की ओर से जारी की गई सूची में सागर से गुड्डू राजा बुंदेला, रीवा से नीलम मिश्रा, शहडोल से फूंदेलाल सिंह मार्को, जबलपुर से एडवोकेट दिनेश यादव, बालाघाट से समरत सारस्वत, होशंगाबाद से संजय शर्मा, भोपाल से अरुण श्रीवास्तव, राजगढ़ से दिग्विजय सिंह, उज्जैन से महेश परमार, मंदसौर से दिलीप सिंह गुर्जर, रतलाम से कांतिलाल भूरिया तो वहीं इंदौर से अक्षय बम को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा है।
चुनावी तैयारी में जुटी कांग्रेस
मध्यप्रदेश में कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए तैयार नजर आ रही है, जहां लगातार कांग्रेस की अलग-अलग बैठके राजधानी भोपाल में की जा रही है, तो वहीं कांग्रेस की ओर से चौथी सूची में मध्यप्रदेश की कई सीटों से प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है. वहीं अब कांग्रेस की ओर से चुनाव अभियान में गति आएगी, जहां लगातार कांग्रेस की ओर से चुनाव को लेकर अलग-अलग तरह के अभियान चलाए जाएंगे.
ये भी पढ़े- Loksabha Election: कांग्रेस की चौथी सूची जारी, राजगढ़ से दिग्विजय सिंह, इंदौर से अक्षय बम चुनाव लड़ेंगे












Click it and Unblock the Notifications