Loksabha Election: कांग्रेस की चौथी सूची जारी, राजगढ़ से दिग्विजय सिंह, इंदौर से अक्षय बम चुनाव लड़ेंगे
Loksabha Election के लिए कांग्रेस ने अपनी चौथी सूची जारी कर दी है, जहां कांग्रेस की चौथी सूची में मध्य प्रदेश की लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। कांग्रेस की सूची में कई दिग्गज नेताओं के नाम भी शामिल है, जहां दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से तो वहीं कांतिलाल भूरिया को झाबुआ से प्रत्याशी बनाया गया है।
मध्य प्रदेश के लिए कांग्रेस की ओर से जारी की गई सूची में सागर से गुड्डू राजा बुंदेला, रीवा से नीलम मिश्रा, शहडोल से फूंदेलाल सिंह मार्को, जबलपुर से एडवोकेट दिनेश यादव, बालाघाट से समरत सारस्वत, होशंगाबाद से संजय शर्मा, भोपाल से अरुण श्रीवास्तव, राजगढ़ से दिग्विजय सिंह, उज्जैन से महेश परमार, मंदसौर से दिलीप सिंह गुर्जर, रतलाम से कांतिलाल भूरिया तो वहीं इंदौर से अक्षय बम को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा है।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए तैयार नजर आ रही है, जहां लगातार कांग्रेस की अलग-अलग बैठके राजधानी भोपाल में की जा रही है, तो वहीं कांग्रेस की ओर से चौथी सूची में मध्यप्रदेश की कई सीटों से प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है. वहीं अब कांग्रेस की ओर से चुनाव अभियान में गति आएगी, जहां लगातार कांग्रेस की ओर से चुनाव को लेकर अलग-अलग तरह के अभियान चलाए जाएंगे.
राजधानी भोपाल से लेकर दिल्ली तक लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक आयोजित की जा रही है, जहां पीसीसी चीफ जीतू पटवारी समेत तमाम दिग्गज नेता लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे नजर आ रहे हैं. वहीं अब एक बार फिर कांग्रेस ने तमाम दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा है, जहां दिग्गज नेताओं के चुनाव मैदान में उतरने के बाद कांग्रेस मजबूत नजर आएगी. इतना ही नहीं कांग्रेस का दम भी लोकसभा चुनाव में देखने मिल सकता है.
ये भी पढ़े- Indore News: 'मुगालते दूर कर देंगे', कांग्रेस नेताओं की BJP को दो टूक












Click it and Unblock the Notifications