Loksabha Election: MP में कांग्रेस के 14 टिकट पक्के, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव, जानिए

Loksabha Election के लिए कांग्रेस तैयार नजर आ रही है, जहां कांग्रेस ने राजधानी दिल्ली में हुई बैठक के बाद मध्य प्रदेश के लिए 14 नाम पर सहमति दी है। यानी, मध्य प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी तय कर लिए हैं। वहीं अब कांग्रेस किसी भी वक्त इन प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर सकती है।

कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी चयन को लेकर लगातार मंथन किया जा रहा था, जहां लगातार हुए मंथन के बाद कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी तय कर लिए हैं। मध्य प्रदेश की इन 14 लोकसभा सीटों में अलग-अलग अंचलों की लोकसभा सीट शामिल है, जिसमें मालवा निमाड़ अंचल की लोकसभा सीट भी शामिल है।

Bhopal

कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

मध्य प्रदेश की जिन लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी तय कर लिए हैं, उनमें प्रमुख तौर पर झाबुआ से कांतिलाल भूरिया, सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा, राजगढ़ से प्रियव्रत सिंह, छिंदवाड़ा से नकुलनाथ, भिंड से फूलसिंह बरैया, मुरैना से पंकज उपाध्याय, राजगढ़ से प्रियव्रत सिंह, सीधी से कमलेश्वर पटेल, उज्जैन से महेश परमार, टीकमगढ़ से पंकज अहिरवार, देवास से राजेन्द्र मालवीय और बैतूल से रामू टेकाम के नाम शामिल हैं।

पटवारी ने कही ये बात

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है, जहां लगातार कांग्रेस की ओर से अलग-अलग बैठकों का सिलसिला भी जारी है, तो वहीं अब जल्द ही कांग्रेस मध्य प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर सकती है, जिसे लेकर लगातार पार्टी मंथन करती नजर आ रही है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, मध्यप्रदेश को लेकर लगभग 70% टिकटों का फैसला हो चुका है, हम हर सीट पर सर्वश्रेष्ठ प्रत्याशी उतारेंगे। पार्टी जो निर्णय लेगी वह सभी को मान्य और बाध्य भी रहेगा। हर सीट पर सर्वश्रेष्ठ प्रत्याशी उतारने का पार्टी का निर्णय है।

ये भी पढ़े- Loksabha Election: कांग्रेस के 70 प्रतिशत टिकट तय, जीतू पटवारी ने बताया कब होगी घोषणा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+