Loksabha Election: कांग्रेस के 70 प्रतिशत टिकट तय, जीतू पटवारी ने बताया कब होगी घोषणा

Loksabha Election को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है, जहां लगातार कांग्रेस की ओर से अलग-अलग बैठकों का सिलसिला भी जारी है, तो वहीं अब जल्द ही कांग्रेस मध्य प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर सकती है, जिसे लेकर लगातार पार्टी मंथन करती नजर आ रही है।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, मध्यप्रदेश को लेकर लगभग 70% टिकटों का फैसला हो चुका है, हम हर सीट पर सर्वश्रेष्ठ प्रत्याशी उतारेंगे। पार्टी जो निर्णय लेगी वह सभी को मान्य और बाध्य भी रहेगा। हर सीट पर सर्वश्रेष्ठ प्रत्याशी उतारने का पार्टी का निर्णय है।

Bhopal

ऐसा प्रत्याशी ढूंढ रही कांग्रेस

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है, जहां सियासत के गढ़ इंदौर में अब कांग्रेस से लगातार अलग-अलग अभियानों को लेकर बैठक कर रही है, तो वहीं जीत का खास प्लान भी तैयार किया जा रहा है। इंदौर लोकसभा से कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी की तलाश तेज कर दी है, जिसे लेकर कांग्रेस अलग-अलग फैक्टर को ध्यान से देख रही है।

कांग्रेस अबकी बार इंदौर से ऐसे कैंडिडेट को चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है, जिसके पास लंबा राजनीतिक अनुभव होने के साथ-साथ टीमवर्क भी हो। इतना ही नहीं इंदौर से लोकसभा चुनाव लड़ने वाला नाम जनता के बीच लोकप्रिय होने के साथ-साथ दिग्गज नेताओं के साथ सामंजस्य बैठा सके ऐसा भी हो।

कांग्रेस इन दिनों संकट के दौर से गुजर रही है, जहां लगातार बड़े नेता कांग्रेस का छोड़ते नजर आ रहे हैं, हाल ही में सुरेश पचौर और संजय शुक्ला, विशाल पटेल जैसे दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था, तो वहीं सोमवार को भी राजधानी भोपाल में कुछ नेताओं ने BJP का दामन थाम लिया.

ये भी पढ़े- MP News: एक रात में सियासी उलटफेर, जिन्हें मिलना था टिकट, उन्होंने ही छोड़ दिया कांग्रेस का हाथ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+