'कांग्रेस खतरे में है', BJP के दलबदल अभियान से पहले ये क्या बोल गए शिवराज सिंह चौहान

Loksabha Election की हलचल तेज है, जहां लगातार BJP और कांग्रेस के नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए नजर आ रहे है। इस बीच अब पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर करारा निशाना साधा है।

पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है, जहां शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, कांग्रेस के नेता बार-बार ये रट लगा रहे है कि, लोकतंत्र खतरे में है, संविधान सुरक्षित हाथों में है, लेकिन कांग्रेस गर्त में जा रही है।

Indore

इसी के साथ शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो को लेकर कहा कि, उनके वादें झूठे है, वो कभी कोई वादा पूरा नहीं करते। शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना की राशि खातों में पहुंचने पर सभी को बधाई दी है।

पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने कहा की, कांग्रेस की हालत खिसियानी बिल्ली जैसी हो गई है। राहुल गांधी अजीबोगरीब बयान दे रहे हैं कि, अगर बीजेपी जीती तो देश में आग लग जाएगी। क्या कांग्रेस देश में आग लगाना चाहती है? कांग्रेस और उनके नेता बार-बार रट लगा रहे हैं कि लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। आज मैं कहता हूं कि खतरे में लोकतंत्र नहीं; खतरे में अगर कोई है तो वह कांग्रेस है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा की, भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का आंदोलन है। जो देश की सेवा करना चाहता है, भारतीय जनता पार्टी उसका स्वागत करती है। भारतीय जनता पार्टी अपने रिपोर्ट कार्ड के आधार पर चुनाव में जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने पिछ्ले 10 वर्षों में वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण किया है।

ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: इंदौर के किसानों ने बयां किए हाल, लोकसभा चुनाव में किसकी चुनेंगे सरकार, बताया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+