‘हमारी दुकान खुली है, खरीद कर ले जाओ’, दलबदल पर BJP से क्या बोल गए सज्जन सिंह वर्मा
Loksabha Election से पहले MP में कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं, जहां कांग्रेस के तमाम नेता लगातार दलबदल कर BJP का दामन थाम रहे हैं। इस बीच पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी के साथ-साथ दलबदल करने वाले नेताओं पर जोरदार निशाना साधा है.
कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामने वाले नेताओं इन दिनों सज्जन सिंह वर्मा के निशाने पर हैं, जहां लगातार वर्मा की ओर से दलबदल करने वाले नेता और बीजेपी पर निशाना साधा जा रहा है। वहीं एक बार फिर सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी की ओर से दलबदल को लेकर चलाए जाने वाले अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि, ले जाओ हमारी दुकान तो खुली है, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।

BJP के दलबदल अभियान पर कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि, ले जाओ, हमारी दुकान तो खुली है। ले जाओ, यहां से खरीद के, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। दुकान में माल कम नहीं होगा, बढ़ता ही रहेगा। नए-नए प्रोडक्शन आएंगे, दुकान हमारी खुली है, तो खरीदकर ही ले जाएगा। खरीददार तो खरीदकर ही ले जाएगा। इसी के साथ कुछ सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के ऐलान रोके जाने के सवाल का जवाब देते हुए सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि, जल्द प्रत्याशियों का ऐलान हो जाएगा।
इससे पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के 8 लाख वोटों से चुनाव जीतने के सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि, कैलाश जी ने मशीन सेटिंग कर ली होगी, मशीन सेटिंग में तो कलाकार लोग हैं। मानकर चलिए यदि ईमानदारी का चुनाव होगा तो जब सत्यनारायण पटेल चुनाव लड़े थे तब वे मात्र 11000 वोटो से हारे थे, हो सकता है अक्षय बम 25000 वोटो से चुनाव जीत जाए।
ये भी पढ़े- Rajgarh Loksabha: पिता दिग्विजय के लिए बेटे जयवर्धन ने संभाला चुनाव मैदान, जमकर हो रहा प्रचार-प्रसार












Click it and Unblock the Notifications