Rajgarh Loksabha: पिता दिग्विजय के लिए बेटे जयवर्धन ने संभाला चुनाव मैदान, जमकर हो रहा प्रचार-प्रसार
Loksabha Election को लेकर मध्य प्रदेश में चुनावी तैयारी रफ्तार पकड़ रही है, जहां प्रत्याशी अलग-अलग क्षेत्र में पहुंचकर चुनाव प्रचार करते नजर आ रहे हैं। राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह चुनाव प्रचार के दौरान अलग-अलग गांव में पहुंच रहे हैं, जहां भी जनता से संवाद कर रहे हैं।
वहीं अब दिग्विजय सिंह के साथ उनके बेटे जयवर्धन सिंह भी चुनाव मैदान में नजर आ रहे हैं, जहां जयवर्धन सिंह अलग-अलग स्थान पर पहुंचकर युवाओं की बैठक ले रहे हैं साथ ही जनता का हाल-चाल जानते भी नजर आ रहे हैं।

पिछले कई दिनों से बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रहे राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने गांव में लगी चुनावी चौपाल के दौरान जनता से 400 पार उम्मीदवार राजगढ़ लोकसभा सीट से खड़े करने की बात कही। साथ ही दिग्विजय सिंह का मानना है कि, यदि 400 पार उम्मीदवार लोकसभा सीट से खड़े हो जाएंगे तो चुनाव आयोग को बैलेट पेपर से चुनाव कराने होंगे।
कांग्रेस ने राजगढ़ लोक सभा सीट से दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। इसी के चलते दिग्विजय सिंह लगातार चुनाव प्रचार के लिए एक्टिव नजर आ रहे हैं। दिग्विजय सिंह चुनाव प्रचार के लिए अलग-अलग गांव में पहुंच रहे हैं, और जनता का हाल-चाल जान रहे हैं। इसी के साथ दिग्विजय सिंह अलग-अलग अभियानों के जरिए अपने चुनाव प्रचार को मजबूती दे रहे हैं।
दिग्विजय सिंह के साथ आप उनके परिवार भी चुनाव मैदान में नजर आ रहा है, जहां बेटे जयवर्धन सिंह लगातार चुनाव मैदान में एक्टिव अंदाज दिख रहे हैं। जयवर्धन सिंह और राघौगढ़ विधानसभा के साथ-साथ अलग-अलग स्थान पर पहुंचकर युवाओं की बैठक ले रहे हैं। साथ ही जनता से हाल-चाल जानते भी नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं जयवर्धन सिंह पिता दिग्विजय सिंह की जीत के प्रति आश्वस्त भी नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- MP News: बिगड़ती कानून व्यवस्था से कांग्रेस नाराज, 'घंटी बजाओ-पोल खोलो अभियान' का आगाज












Click it and Unblock the Notifications