Lok Sabha Election: MP की 3 सीटों के लिए कांग्रेस प्रत्याशी घोषित, किसे कहां से मिला टिकट, जानिए
Loksabha Election: आखिरकार वह वक्त आ ही गया, जब कांग्रेस ने अपने तीन प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। मध्य प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों के नाम का ऐलान रोका गया था, जहां अब कांग्रेस की ओर से सभी तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई है।
कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी की गई लिस्ट में मध्य प्रदेश की मुरैना लोकसभा सीट से सत्यपाल सिंह सिकरवार नीटू को टिकट दिया गया है। वहीं खंडवा लोकसभा सीट से नरेंद्र पटेल को कांग्रेस ने टिकट दिया है। उधर, ग्वालियर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने कद्दावर नेता प्रवीण पाठक को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया है।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश में कांग्रेस तैयार नजर आ रही है, जहां कांग्रेस की ओर से लगातार अलग-अलग अभियान चलाए जा रहे हैं, तो वहीं बैठकों का सिलसिला भी जारी है। कांग्रेस की ओर से लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया था, लेकिन तीन सीटों पर लगातार मंथन की बावजूद नाम तय नहीं होने के चलते इन सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा पर रोक लगा दी थी। वहीं अब लगातार हुए मंथन के बाद कांग्रेस की ओर से शेष बची हुई तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है, जहां अब कांग्रेस की चुनाव तैयारी रफ्तार पकड़ेगी।
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की अलग-अलग लोकसभा सीटों से अनुभवी और युवा प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है, जहां दिग्गज नेताओं को अबकी बार कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारकर BJP को कड़ी टक्कर देने का मन बनाया है। वहीं लगातार कांग्रेस नेता अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं, जहां चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस का दम देखने मिल रहा है।
ये भी पढ़े- 'कांग्रेस खतरे में है', BJP के दलबदल अभियान से पहले ये क्या बोल गए शिवराज सिंह चौहान












Click it and Unblock the Notifications