Exit Poll 2024: MP में BJP की क्लीन स्वीप, 29 में से कितनी सीटों पर मिली जीत, जानिए
Lok Sabha Election की हलचल के बीच अब देशभर में मतदान का सिलसिला संपन्न हो चुका है। वहीं अब मतगणना का इंतजार जारी है। 4 जून को होने वाली मतगणना से पहले देशभर की लोकसभा सीटों के दिए एग्जिट पोल सामने आने का सिलसिला जारी है, जहां मध्य प्रदेश के लिए भी एग्जिट पोल सामने आए हैं।
मध्य प्रदेश के लिए सामने आए एग्जिट पोल में लगभग सभी जगह BJP बढ़त बनाती हुई नजर आई है, जहां TV9 भारतवर्ष, POLSTRAT और PEOPLES INSIGHT के एग्जिट पोल में BJP को मध्य प्रदेश में 29 में से 29 सीट मिली है। वहीं कांग्रेस को 0 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। बहरहाल, अब 4 जून की तारीख बताएगी कि मध्य प्रदेश की जनता ने किसे अपना आशीर्वाद दिया है।

साल 2019 की बात करें तो साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 29 में से महज 1 सीट मिली थी, जिसमें छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने चुनाव जीतने में कामयाबी हासिल की थी। वहीं अबकी बार मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव में BJP और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपना दमखम दिखाया है, जहां अबकी बार TV9 के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर BJP को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है, लेकिन कांग्रेस को 0 सीटों पर संतुष्टि करनी होगी।
CM मोहन यादव ने कहा कि, रुझान में मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटें आ रही है। साथ ही देशभर में एनडीए की सीतें 370 से ऊपर जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जो कहा था, वो करके दिखा रहे हैं। CM मोहन यादव ने कहा की, मैं देशवासियों-प्रदेशवासियों का आभार मानता हूं। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश फिर आगे बढ़ेगा। मेरी अपनी ओर से बधाई।
देश भर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुके हैं, जहां अब एग्जिट पोल आने का सिलसिला जारी है, लगातार आ रहे एग्जिट पोल में BJP और कांग्रेस यानी INDI गठबंधन को कितनी सीट मिल रही है, इसका आकलन लगाया जा रहा है।
ये भी पढ़े- MP Exit Poll: मध्यप्रदेश में BJP और कांग्रेस को कितनी सीटें?, एग्जिट पोल ने चौंकाया












Click it and Unblock the Notifications