MP Exit Poll: मध्यप्रदेश में BJP और कांग्रेस को कितनी सीटें?, एग्जिट पोल ने चौंकाया
MP Exit Poll 2024: देश भर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुके हैं, जहां अब एग्जिट पोल आने का सिलसिला जारी है, लगातार आ रहे एग्जिट पोल में BJP और कांग्रेस यानी INDI गठबंधन को कितनी सीट मिल रही है, इसका आकलन लगाया जा रहा है। NEWS 18 का एग्जिट पोल सामने आ चुका है, जिसमें मध्य प्रदेश के आकलन ने चौंकाया है।
NEWS 18 के एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में BJP को 26 से 29 सीट मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है, तो वहीं कांग्रेस यानी INDI गठबंधन को 0 से 3 सीट मिलने की संभावना जताई जा रही है। NEWS 18 के एग्जिट पोल को गौर से देखे तो इसमें कांग्रेस मजबूत होती नजर आ रही है। कांग्रेस को मध्य प्रदेश में 0 से 3 सीट मिल रही है।

साल 2019 की बात करें तो साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 29 में से महज 1 सीट मिली थी, जिसमें छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने चुनाव जीतने में कामयाबी हासिल की थी। वहीं अबकी बार मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव में BJP और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपना दमखम दिखाया है, जहां अबकी बार NEWS 18 के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर BJP को बढ़त जरूर मिलती दिखाई दे रही है, लेकिन कांग्रेस को 0 से 3 सीटों पर संतुष्टि करनी होगी।
देशभर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद अब 4 जून को मतगणना होगी, जहां उससे पहले लगातार एग्जिट पोल सामने आने का सिलसिला जारी है। वहीं अब 4 जून को मतगणना के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि, देश में आखिर किस दल की सरकार बनी है। वहीं अबकी बार मध्य प्रदेश में भी BJP और कांग्रेस के बीच टक्कर नजर आ रही है, जहां कांग्रेस अपनी सीटों में बढ़ोतरी बनना चाहती है, तो वहीं BJP अपने पिछले प्रदर्शन को एक बार फिर से दोहराने का सपना बन रही है। बहरहाल, अब देखना होगा कि, मध्य प्रदेश की जनता ने अबकी बार किस जीत का आशीर्वाद दिया है।
ये भी पढ़े- Lok Sabha Chunav Exit Polls Result LIVE : गुजरात में NDA को 25-26 सीट मिलने का अनुमान












Click it and Unblock the Notifications