Rajgarh Loksabha: दादा दिग्विजय सिंह के लिए सहस्त्रजय सिंह ने संभाला मैदान, जनता से लिया आशीर्वाद
Loksabha Election के लिए कांग्रेस तैयार नजर आ रही है, जहां राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के लिए उनके बेटे जयवर्धन सिंह और सहस्त्रजय सिंह चुनाव मैदान में नजर आ रहे हैं, जहां सिंह परिवार अब लगातार जनता के बीच पहुंच रहा है, और जनता से जीत का आशीर्वाद ले रहा है।
दिग्विजय सिंह के पोते सहस्रजय सिंह इससे पहले भी सियासत में एक्टिव नजर आए हैं, जहां वे अलग-अलग मंचों पर बयान देते नजर आए थे, तो वहीं अब पिता जयवर्धन सिंह के साथ सहस्त्रजय सिंह अपने दादा दिग्विजय सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने मैदान में उतर गए हैं, जहां सहस्त्र जय सिंह को जनता का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।

दिग्विजय सिंह के साथ उनका परिवार भी चुनाव मैदान में नजर आ रहा है, जहां बेटे जयवर्धन सिंह लगातार चुनाव मैदान में एक्टिव अंदाज दिख रहे हैं। जयवर्धन सिंह और राघौगढ़ विधानसभा के साथ-साथ अलग-अलग स्थान पर पहुंचकर युवाओं की बैठक ले रहे हैं। साथ ही जनता से हाल-चाल जानते भी नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं जयवर्धन सिंह पिता दिग्विजय सिंह की जीत के प्रति आश्वस्त भी नजर आ रहे हैं।
कांग्रेस ने राजगढ़ लोक सभा सीट से दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। इसी के चलते दिग्विजय सिंह लगातार चुनाव प्रचार के लिए एक्टिव नजर आ रहे हैं। दिग्विजय सिंह चुनाव प्रचार के लिए अलग-अलग गांव में पहुंच रहे हैं, और जनता का हाल-चाल जान रहे हैं। इसी के साथ दिग्विजय सिंह अलग-अलग अभियानों के जरिए अपने चुनाव प्रचार को मजबूती दे रहे हैं।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो दिग्विजय सिंह राजगढ़ से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं, जहां वे लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं, और जनता से आशीर्वाद ले रहे हैं.
ये भी पढ़े- Ratlam Loksabha: चुनाव मैदान में पिता-पुत्र की जोड़ी का दम, कांतिलाल भूरिया और डॉ. विक्रांत नहीं किसी से कम












Click it and Unblock the Notifications