Ratlam Loksabha: चुनाव मैदान में पिता-पुत्र की जोड़ी का दम, कांतिलाल भूरिया और डॉ. विक्रांत नहीं किसी से कम
मध्य प्रदेश में चुनावी हलचल देखने मिल रही है, जहां लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशी अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं एमपी की अलग-अलग सीटों पर प्रत्याशी और उनके परिवारजन जनता के बीच पहुंच रहे हैं, और जीत के लिए आशीर्वाद ले रहे हैं।
रतलाम लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया लगातार मैदान में निकलकर जनता मेल मुलाकात कर रहे हैं, तो वहीं बेटे विक्रांत भूरिया भी पिता के साथ जमकर पसीना बहा रहे हैं। विक्रांत भूरिया जनसंपर्क के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं, जहां वे हर वर्ग के लोगों से मेल मुलाकात कर रहे हैं. विक्रांत भूरिया इससे पहले भी लगातार अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं. वहीं अब एक बार फिर लोकसभा चुनाव में एक्टिव अंदाज दिखाते नजर आ रहे हैं.

पिता कांतिलाल भूरिया के लिए बेटे डॉ. विक्रांत भूरिया अलग-अलग स्थानों पर पहुंच रहे हैं, और जनता से पिता के लिए साथ मांग रहे हैं. विक्रांत का फोकस प्रमुख तौर पर युवाओं पर है, यही कारण है की, विक्रांत अपना अधिकतर समय युवाओं के बीच दे रहे हैं. वहीं झाबुआ विधानसभा से विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया अपनी विधानसभा में भी पिता कांतिलाल भूरिया के लिए जमकर पसीना बहाते नजर आ रहे हैं।
डॉ. विक्रांत भूरिया झाबुआ से विधायक होने के साथ-साथ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। यही कारण है की, भूरिया लगातार जनता के बीच पहुंचकर लोगों को कांग्रेस की रीति और नीति के बारे में जानकारी दे रहे हैं. साथ ही पिता कांतिलाल भूरिया के समर्थन में वोट देने की अपील कर रहे हैं। बहरहाल, पिता कांतिलाल भूरिया की जीत के लिए मैदान संभाल चुके डॉ. विक्रांत भूरिया की मेहनत कितनी साकार हो पाति है। ये आने वाला वक्त बताएगा।
ये भी पढ़े- Rajgarh Loksabha: पिता दिग्विजय के लिए बेटे जयवर्धन ने संभाला चुनाव मैदान, जमकर हो रहा प्रचार-प्रसार












Click it and Unblock the Notifications