MP की इस लोकसभा सीट पर कांग्रेस बदलेगी प्रत्याशी, हाईकमान का फैसला
Lok Sabha Election को लेकर मध्य प्रदेश में तैयारी का सिलसिला जारी है। वहीं ऐसे में अब कांग्रेस मध्य प्रदेश की धार लोकसभा सीट पर प्रत्याशी बदलने की तैयारी कर रही है। सियासी गलियों में एक चल रही चर्चाओं पर ध्यान दिया जाए तो कांग्रेस जल्द धार लोकसभा से प्रत्याशी बदल सकती है, जहां कांग्रेस राधेश्याम मुवैल की जगह किसी अन्य नेता को चुनाव मैदान में उतारने का मन बना रही है।
वहीं अब कांग्रेस की ओर से धार लोकसभा सीट पर प्रत्याशी बदलने की चर्चा के बीच सियासत का सिलसिला भी रफ्तार पकड़ रहा है। सियासी घटनाक्रम पर अब बयानबाजी का सिलसिला भी रफ्तार पकड़ रहा है, जहां इंदौर की विधानसभा-2 से BJP विधायक रमेश मेंदोला ने कांग्रेस पर निशाना साधा है.

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से अपनी पहली सूची में धार लोकसभा सीट से मनावर के रहने वाले राधेश्याम मुवैल को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया था, जहां अब चुनाव पास आते ही कांग्रेस अपना प्रत्याशी बदलने पर विचार कर रही है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस से राधेश्याम मुवैल के स्थान पर किसी अन्य नेता को टिकट दे सकती है। सियासत के जानकारों की माने तो कांग्रेस टिकट बदलने का फैसला स्थानीय कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए ले रही है।
इधर, अब सियासी गलियारों में चल रही चर्चाओं के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की टेंशन बढ़ गई है, जहां चुनाव नजदीक आते ही हाई कमान की ओर से प्रत्याशी बदलने का फैसला लिया जाता है, तो यह फैसला चौंकाने वाला हो सकता है, जहां कम वक्त में धार लोकसभा से कांग्रेस से किस तरह जीत हासिल करेगी, यह आने वाला वक्त बताएगा।
इस पूरे सियासी घटनाक्रम के बाद अब कांग्रेस बीजेपी के निशाने पर आ गई है, जहां इंदौर की विधानसभा-2 से BJP विधायक रमेश मेंदोला ने कांग्रेस पर तंज करते हुए निशान साधा है। विधायक रमेश मेंदोला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, धूल चेहरे पर है, आप आइना साफ करते है, राहुल बाबा आप सच में गजब करते है। प्रत्याशी बदलने से क्या होगा आदरणीय राहुल जी ? बदलना है तो मुस्लिम लीग बन रही कांग्रेस को बदलो।
ये भी पढ़े- Chhindwara News: 'लोकतंत्र को नोटतंत्र से खरीद रहे', नकुलनाथ पर कैलाश विजयवर्गीय ने लगाया आरोप












Click it and Unblock the Notifications