Chhindwara News: 'लोकतंत्र को नोटतंत्र से खरीद रहे', नकुलनाथ पर कैलाश विजयवर्गीय ने लगाया आरोप
Lok Sabha Election के बीच अब आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है, जहां कैबिनेट मंत्री और छिंदवाड़ा के लिए कलस्टर प्रभारी बनाए गए कैलाश विजयवर्गीय ने नकुलनाथ पर बड़ा आरोप लगाते हुए लोकतंत्र को नोटतंत्र से खरीदने की बात कही है।
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जहां कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में हुंकार भरी, तो वहीं कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नकुलनाथ पर बड़ा आरोप लगाया है, विजयवर्गीय ने नकुलनाथ और कांग्रेस नेताओं पर पैसे बांटने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि, नकुलनाथ लोकतंत्र को नोटतंत्र से खरीदना चाहते हैं।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और छिंदवाड़ा लोकसभा के लिए क्लस्टर प्रभारी बनाए गए कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि, पिछले तीन दिन से कहीं शराब बंट रही है, हमने शिकायत की है। शराब के जाम पकड़े गए, गिरीश साहू जो कि कांग्रेस के महामंत्री बताए जाते हैं, उनके पास से 4 लाख 94 हजार नगद, साथ में वह लिस्ट जिनके नाम से वह पैसे लेकर आए वह भी बरामद हुई, उनके साथ तीन कांग्रेस कार्यकर्ता और थे जो की भाग गए, उनको हम तलाश रहे हैं। मैं समझता हूं, लोकतंत्र को नोटतंत्र के माध्यम से खरीदना चाहते हैं। नकुलनाथ घबरा गए हैं, भारतीय जनता पार्टी की आंधी चल रही है। मोदी जी की आंधी चल रही है। मुझे लगता है, उनको हार साफ दिखाई दे रही है। इसलिए उन्होंने अब नोट तंत्र का सहारा ले लिया है। कभी बर्तन बांट रहे हैं, कभी शराब बांट रहे हैं।
विजयवर्गीय ने बताया कि, अभी अहीर समाज के लोग मुझसे आकर मिले कहा कि, 15 लाख रुपए का मंगल भवन बना देंगे। इस प्रकार लोकतंत्र को नोटतंत्र के माध्यम से खरीदने की नकुलनाथ कोशिश कर रहे हैं। हम चुनाव आयोग से मांग करेंगे, जहां वह ठहरे हैं, उस घर की जांच करना चाहिए। मुझे जानकारी मिली है कि बोरों में नोट भरे हुए हैं, लोगों को बुला बुलाकर नोट बांट रहे हैं, उनके यहां छापा मारना चाहिए।
ये भी पढ़े- 'जो पुलिस डंडे मारती थी, आज सैल्यूट करती है', मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने क्यों कही ऐसी बात












Click it and Unblock the Notifications