Lok Sabha Election: 'मिशन MP' पर योगी आदित्यनाथ, आपके शहर में कब आएंगे, जानिए
Lok Sabha Election के लिए BJP तैयार नजर आ रही है, जहां लगातार BJP के बड़े नेता मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में दौरे पर आ रहे हैं। वहीं लगातार BJP के बड़े नेताओं की अलग-अलग विधानसभाओं में सभाएं भी जारी हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और BJP के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे अलग-अलग विधानसभाओं में पहुंचकर जनसभाएं लेंगे। योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम मालवांचल और प्रमुख तौर पर राजगढ़ लोकसभा में रखे गए हैं। सीएम योगी के दौरे को लेकर तैयारियाों का सिलसिला शुरू हो चुका है.

'मिशन MP' पर योगी आदित्यनाथ
'मिशन MP' के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजगढ़, गुना और मुरैना लोकसभा में अपनी जनसभा करेंगे, जहां वह सबसे पहले 4 मई को राजधानी भोपाल से राजगढ़ के ब्यावर पहुंचेंगे, जहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं इसके बाद योगी आदित्यनाथ गुना लोकसभा में जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे। गुना में जनसभा को संबोधित करने के बाद योगी आदित्यनाथ मुरैना लोकसभा के लिए रवाना होंगे, जहां वे जनसभा को संबोधित करने के बाद मुरैना से ग्वालियर और फिर ग्वालियर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
चुनाव के लिए BJP तैयार
लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी तैयार नजर आ रही है, जहां लगातार भाजपा के बड़े नेता मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं, और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इतना ही नहीं अलग-अलग क्षेत्र में जाकर BJP के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेते भी नजर आ रहे हैं, जहां BJP चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में नजर आ रही है। मध्य प्रदेश में तीसरे और चौथे चरण के लिए मतदान होना है, जिससे पहले BJP और कांग्रेस दोनों ही दल प्रचार-प्रसार में जुटे हुए नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: इंदौर के इतिहास में पहली बार, जब कांग्रेस प्रत्याशी ने छोड़ा चुनाव मैदान












Click it and Unblock the Notifications