Lok Sabha Election: इंदौर के इतिहास में पहली बार, जब कांग्रेस प्रत्याशी ने छोड़ा चुनाव मैदान

सियासत के गढ़ इंदौर में राजनीति का बड़ा खेल हुआ है, जहां चुनाव से चंद दिनों पहले नाम वापसी के आखिरी दिन कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन वापस लेते हुए BJP का दामन थाम लिया है। अक्षय बम के चुनाव मैदान छोड़ने के बाद अब संभवत: इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब चुनाव मैदान में कांग्रेस का कोई प्रत्याशी नहीं रहेगा।

इंदौर की सियासत के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा, जब लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से नामांकन दाखिल करने वाले अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और एमएलए रमेश मेंदोला के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नाम वापस लेने वाले अक्षय बम ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

Indore

सियासत के जानकारों की माने तो इससे पहले संभवत: ऐसा नहीं हुआ जब किसी चुनाव मैदान में कांग्रेस का कोई प्रत्याशी नहीं रहा है, ऐसा पहली बार होगा जब चुनाव मैदान में कांग्रेस का कोई प्रत्याशी नहीं होगा। वहीं अब अक्षय बम के नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेस की नजर निर्दलिय प्रत्याशियों पर जरूर रहेगी, लेकिन वे भी कांग्रेस समर्थित हो सकते हैं, ना की कांग्रेस प्रत्याशी, जिसके बाद अब लगभग तय है की इंदौर लोकसभा के चुनाव मैदान में कांग्रेस का कोई प्रत्याशी नहीं होगा।

इधर, अक्षय बम के नामांकन वापस लेने और बीजेपी में शामिल होने के सियासी घटनाक्रम पर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने अपनी बात रखी है, जहां दोनों ही नेताओं ने बम का BJP में स्वागत किया है। बहरहाल, इंदौर की सियासत में हुए बड़े घटनाक्रम ने भोपाल से लेकर दिल्ली तक सभी को चौंका दिया है, जहां अब लोकसभा चुनाव के मैदान में बीजेपी जीत का कितना बड़ा रिकॉर्ड बनाती है। ये आने वाला वक्त बताएगा।

ये भी पढ़े- Indore News: कांग्रेस को करारा झटका, प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन फॉर्म वापस लिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+