Lok Sabha Election Result: MP में BJP का गजब कॉन्फिडेंस, नतीजे से पहले ही जीत की बधाई

Lok Sabha Election Result: देशभर के साथ-साथ मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना का दौर जारी है, जहां मतगणना के बीच अब BJP का कॉन्फिडेंस देखने मिला है, जहां मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल की जीत के पोस्टर शहर के अलग-अलग स्थान पर लगा दिए गए हैं।

इससे पहले इंदौर में BJP ने जीत की तैयारी पूरी कर ली थी, जहां BJP कार्यालय को सजाया संवारा गया था, तो वहीं जीत के लिए ढोल-ताशे भी बुक कर लिए गए थे। इतना ही नहीं जीत के बाद कार्यकर्ताओं को वितरित करने के लिए लड्डू बना लिए गए हैं।

Indore

इंदौर में 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने हैं, जिसको लेकर जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर विजय उत्सव बनाने की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है।

भारतीय जनता पार्टी इंदौर महानगर के अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और कार्यकर्ताओं के परिश्रम के कारण भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से विजय प्राप्त करने जा रही है उसे विजय के उत्सव को मनाने की सभी तैयारियां भाजपा कार्यालय पर पूर्ण हो चुकी हैं।

रणदिवे ने बताया की, कार्यालय को भगवा रंग से सजा दिया गया है। साथ ही एक बड़ी एलईडी स्क्रीन कार्यालय के बाहर लगाई गई है, जिस पर पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी चुनाव परिणाम का लाइव प्रसारण देखेंगे, सभी कार्यकर्ताओं के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही विजय की खुशी में मुंह मीठा करने के लिए मिठाई एवं लड्डूओं का भी प्रबंध किया जा चुका है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं के लिए ढोल-ताशो की व्यवस्था भी की गई है, जिनकी थाप पर झूम कर वे अपना उत्साह प्रदर्शित करेंगे, रणदिवे ने आगे कहा कि, शाम के समय कार्यालय पर भव्य आतिशबाजी कार्यक्रम भी रखा गया है।

ये भी पढ़े- Lok Sabha Chunav Result LIVE: पीएम मोदी वाराणसी सीट से आगे, अजय राय पीछे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+