न‍िकाय चुनाव: न‍िगम के चाणक्‍य अब भाजपा के हुए, बतौर नेता प्रत‍िपक्ष कांग्रेस के सबसे अनुभवी पार्षद रहे

सागर, 28 जून। भाजपा ने सागर न‍िगम में कांग्रेस के चाणक्‍य माने जाने वाले सबसे उम्रदराज पार्षद अजय परमार को भी अपनी तरफ कर ल‍िया। परमार का नाम मंत्र‍ियों के साथ भाजपा में जाने को लेकर नाम उछलता रहा है, लेकिन सत्‍तापक्ष को आख‍िरकार बीते रोज सफलता म‍िल ही गई। उन्‍हें सीएम के मंच पर भाजपा में शाम‍िल करने की घोषणा की गई है।

अजय परमार

सागर कांग्रेस में सबसे उम्रदराज और वर‍िष्‍ठ नेताओं में ग‍िने जाने वाले अजय परमार कल सीएम श‍िवराज के सामने भाजपा में शाम‍िल हो गए। परमार नगर न‍िगम बनने के बाद सबसे पहली पर‍िषद में 1983 में पार्षद बने थे। उसके बाद वे 4 दफा पार्षद रहे और न‍िगम व‍िध‍ि व कानूनी दावं-पेंच में माह‍िर माने जाते हैं। बीती न‍िगम पर‍िषद में बतौर नेता प्रत‍िपक्ष चाणक्‍य की तरह उन्‍होंने भूम‍िका न‍िभाई थी। हालांकि इस दफा वे स्‍वास्‍थ्‍यगत कारणों से चुनाव नहीं लड रहे थे, लेक‍िन कांग्रेस उनके मार्गदर्शन और अनुभव का लाभ जरुर लेती।

महापौर और आयुक्‍त भी बगलें झांकते थे
अजय परमार बीती न‍िगम पर‍िषद में जब भी अपने दस्‍तावेज और फाइलें लेकर न‍िगम पर‍िषद की बैठक में आते थे, सत्‍तापढ की धडकने बढ जाती थी। क‍िसी भी परिषद की बैठक में ऐसा नहीं हुआ जब परमार ने महापौर, सत्‍तापक्ष को न घेरा हो, कई दफा तो आईएस आयुक्‍त तक उनके सवालों का जवाब नहीं दे पाए थे। कांग्रेस में ज‍ितना उनका सम्‍मान था, उतना ही सम्‍मान भाजपा के पार्षद भी करते थे, अब परमान भाजपा के हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+