Bhopal MP News: भारतीय किसान संघ ने कलेक्टरों को सौंपा ज्ञापन, 2700 रुपए क्विंटल गेहूं खरीदने की उठाई मांग
Bharatiya Kisan Sangh: भारतीय किसान संघ (BKS) ने मंगलवार को प्रदेशभर के सभी जिलों में कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपे, जिसमें उन्होंने प्रदेश सरकार से गेहूं की कीमत 2700 रुपए प्रति क्विंटल तय करने की मांग की। इसके साथ ही किसानों ने बिजली की पर्याप्त आपूर्ति की भी मांग की है।
कलेक्टोरेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
भोपाल में किसान संघ के पदाधिकारी कलेक्टोरेट पहुंचे और डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसान रैली के रूप में कलेक्टोरेट पहुंचे और नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया। किसानों ने इस ज्ञापन में कई मुद्दों पर जोर दिया और उन्हें तत्काल प्रभाव से सुलझाने की मांग की।

गाड़ी में आग लगाने वाले किसान परिवार को न्याय
कलेक्टोरेट पहुंचे किसानों ने हाल ही में कलेक्ट्रेट में अपनी गाड़ी में आग लगाने वाले किसान परिवार को न्याय देने की भी मांग की। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि किसान को प्रशासन और सरकार से कोई सुनवाई नहीं मिली, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। किसानों ने कहा कि उनका संघ पीड़ित किसान परिवार के साथ खड़ा है और उन्हें न्याय मिलना चाहिए।

किसान संघ की मुख्य मांगें, भारतीय किसान संघ ने ज्ञापन में कई प्रमुख मांगें उठाईं, जिनमें से कुछ इस प्रकार थीं
- 2700 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीद: भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में 2700 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदने की बात कही थी। किसानों ने इस घोषणा को पूरा करने की मांग की है।
- धान को 4000 रुपए प्रति क्विंटल खरीदा जाए: प्रदेश में धान का रकबा बढ़ने के कारण भारतीय किसान संघ ने मांग की है कि प्रदेश को बासमती का दर्जा दिया जाए। साथ ही, धान का समर्थन मूल्य 1000 रुपए बढ़ाकर 4000 रुपए प्रति क्विंटल किया जाए।
- सोयाबीन की खरीद 6000 रुपए प्रति क्विंटल: सितंबर में भारतीय किसान संघ ने सोयाबीन के समर्थन में आंदोलन किया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने सोयाबीन का मूल्य 6000 रुपए प्रति क्विंटल तय करने का आश्वासन दिया था। किसान संघ ने यह मांग फिर से उठाई है कि सोयाबीन उसी दर पर खरीदी जाए।
- खाद की पर्याप्त आपूर्ति: किसानों ने खाद की कमी की समस्या का समाधान करने और उसकी पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की भी मांग की है।
- सिंचाई परियोजनाओं का विस्तार: रेसई परियोजना को बैरसिया होते हुए सम्राट अशोक सागर बांध से जोड़ा जाए। साथ ही, टेम परियोजना को सिंचाई के लिए जममेरी में फुल स्टॉक किया जाए।
- कृषि पंपों के लिए बिजली आपूर्ति: किसानों ने कृषि पंपों के लिए बिजली की आपूर्ति 10 घंटे बिना ट्रिपिंग के सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही, जर्जर तार और पोलों को बदलने की भी आवश्यकता जताई गई।
किसानों का संघर्ष जारी
भारतीय किसान संघ ने प्रशासन और सरकार से तुरंत इन मांगों पर कार्रवाई करने की अपील की है। संघ ने कहा कि यदि इन मांगों पर जल्दी कोई कदम नहीं उठाया गया तो वे आगे और अधिक बड़े आंदोलन की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। किसान संघ का कहना है कि कृषि संकट और अन्य समस्याओं के कारण किसान लगातार परेशान हैं, और सरकार को किसानों की आवाज को गंभीरता से सुनना चाहिए।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications