Khargone Lok Sabha Result: BJP को बंपर बढ़त, गजेंद्र सिंह पटेल बोले- जनता के आभारी हैं

Lok Sabha Election के लिए मतगणना का सिलसिला जारी है, जहां मतगणना के बीच अब बयानबाजी का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। वहीं मध्यप्रदेश के निमाड़ अंचल की खरगोन-बड़वानी लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल लगातार बढ़त बनाए हुए हैं, जहां पटेल लगभग 1 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं।

खरगोन-बड़वानी लोकसभा सीट पर मतगणना का सिलसिला सुबह से जारी है, जहां BJP प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल 1 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस ने यहां से पोरलाल खरते को प्रत्याशी बनाया है। वहीं जीत को देखते हुए बीजेपी प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल ने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।

Khargone

BJP प्रत्याशी ने कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत की ओर आगे बढ़ रही है। ऐतिहासिक जीत हो रही है। खरगोन-बड़वानी में पिछली बार के रिकॉर्ड को तोड़ने का प्रयास किया। हम बढ़त की ओर हैं 1 लाख से ज्यादा वोटों से जीत रहे हैं। कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है की हम यहां से चुनाव जीत रहे हैं, जो प्राथमिकता जनता के विकास के लिए हो सकती है, वो प्राथमिकताएं 5 साल में पूरी होंगी।

लोकसभा चुनाव-2024 के अंतर्गत 13 मई को मतदाताओं द्वारा डाले गये मतों की गणना 04 जून 2024 को पीजी कॉलेज खरगोन में की जा रही है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग मतगणना कक्ष बनाए गए हैं और प्रत्येक कक्ष में मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाए गए हैं। इसके अलावा डाकमत पत्रों की गणना के लिए 06 एवं ईटीबीपीएस मतपत्रों की गणना के लिए 01 टेबल लगाया गया है। इस प्रकार जिले के छः विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना 91 टेबल पर हो रही है।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-181 भीकनगांव के 266 मतदान केन्द्रों की मतगणना 19 राउंड में पूरी हो रही है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-182 बड़वाह के 253 मतदान केन्द्रों की गणना 19 राउंड में हो रही है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-183 महेश्वर के 250 मतदान केन्द्रों की गणना 18 राउंड में हो रही है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-184 कसरावद के 253 मतदान केन्द्रों की गणना 19 राउंड में हो रही है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-185 खरगोन के 257 मतदान केन्द्रों की गणना 19 राउंड में हो रही है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-186 भगवानपुरा के 269 मतदान केन्द्रों की गणना 20 राउंड में पूरी हो रही है।

ये भी पढ़े- Lok Sabha Chunav Result LIVE: बैंगलोर साउथ से जीते भाजपा के तेजस्वी, बारामूला से हारे अब्दुल्ला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+