'हिंदू पैदा करें 10 बच्चे...', कालीचरण महाराज ने क्यों कही ये बड़ी बात, जानिए
अपने बेबाक बयानों के लिए खास पहचान रखने वाले कालीचरण महाराज राजधानी भोपाल के दौरे पर आए, जहां उन्होंने एक बार फिर हिंदुओं को जागरूक करने की बात कही है।
इसी के साथ कालीचरण महाराज ने बागेश्वर सरकार को समर्थन करने और हिंदुओं से कम से कम 10 बच्चे पैदा करने की अपील की है।

राजधानी भोपाल आए कालीचरण महाराज ने प्रेस वार्ता लेते हुए अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखी है, जहां उन्होंने बागेश्वर सरकार के हिंदु राष्ट्र वाले मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि, मैं हाथ जोड़कर हिंदुओं से विनती करता हूं की बागेश्वर बाबा को सर्पोट करिए। इसी के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत के तीन बच्चे पैदा करने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कालीचरण महाराज ने कहा कि, तीन नहीं बल्कि 10 बच्चे पैदा करने चाहिए।
बागेश्वर सरकार के हिंदू राष्ट्र वाले मामले पर बयान देते हुए कालीचरण महाराज ने कहा कि, हिंदू एक करोड़ नहीं है, 94 करोड हिंदू एकीभूत हो जाए, और वोट बैंक में परिवर्तित हो जाए, बागेश्वर महाराज का मैं पूरी तरह से समर्थन करता हूं, और सभी हिंदुओं को आपके माध्यम से हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि, सड़ा हुआ जातिवाद, वर्णवाद तोड़ते हुए बागेश्वर बाबा को सपोर्ट करिए, उनके हिंदुओं को एकीभूत करने के अभियान में शामिल होइए।
वायनाड में प्रियंका गांधी की जीत के बाद हुई को गौ हत्या को लेकर कालीचरण महाराज ने कहा कि, कांग्रेस की नीति थी कि, पिंक क्रांति हो, जगह-जगह कत्ल खाने खोलें, गाय, भैंस काटे और भारत बीफ एक्सपोर्टर बने दुनिया का सबसे बड़ा यह उनकी योजना ही थी। वह यदि ऐसा करे तो उसमें कोई आश्चर्य नहीं है। उन्होंने खुद घोषणा की है कि, वह मुसलमान की पार्टी है। संघ प्रमुख मोहन भागवत के तीन बच्चे पैदा करने वाले बयान पर, कालीचरण महाराज ने कहा कि, 10 बच्चे हिंदू पैदा करें।
ये भी पढ़े- Indore News: बागेश्वर सरकार ने युवाओं को पढ़ाया हिंदुत्व का पाठ, कह दी ये बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications