Indore News: बागेश्वर सरकार ने युवाओं को पढ़ाया हिंदुत्व का पाठ, कह दी ये बड़ी बात
धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में बागेश्वर धाम सरकार यानि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आगमन हुआ है, जहां बागेश्वर सरकार ने शहर के लालबाग मैदान पर आयोजित हुए हिंदू आध्यात्मिक एंव सेवा मेले में हिस्सा लिया।
मेले में युवाओं को संबोधित करते हुए बागेश्वर सरकार ने हिंदुत्व के मुद्दे पर अपनी बात रखी है। इसी के साथ बागेश्वर सरकार ने इंदौर के हिंदुओं को खास संदेश भी दिया।

बागेश्वर धाम सरकार यानि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सुनने हिंदू आध्यात्मिक एंव सेवा मेले में युवाओं की बड़ी संख्या पहुंची थी, जहां सुबह से लालबाग परिसर में बागेश्वर सरकार का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार देर शाम को पूरा हुआ जब शाम लगभग 6 बजे बागेश्वर सरकार लालबाग परिसर पहुंचे, और युवाओं को संबोधित करते हुए, हिंदुत्व का पाठ पढ़ाया।
बागेश्वर सरकार ने इंदौर के हिंदुओं को खास संदेश देते हुए कहा कि, जात पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई। बागेश्वर सरकार की एक झलक पाने के लिए युवा बेताब नजर आ रहे थे, जहां बड़ी संख्या में युवा बागेश्वर सरकार की एक झलक पाने के लिए लाल बाग मैदान पहुंचे थे। वहीं बागेश्वर सरकार को देखते ही युवाओं में अलग उत्साह का संचार हुआ है, जहां युवाओं ने जय श्री राम के जयघोष लगाए।
मध्यप्रदेश के इंदौर में बागेश्वर धाम सरकार यानि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आगमन हुआ है, जहां बागेश्वर सरकार ने शहर के लालबाग मैदान पर आयोजित हो रही हिंदू आध्यात्मिक एंव सेवा मेले में हिस्सा लिया.
बागेश्वर धाम सरकार यानि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सुनने हिंदू आध्यात्मिक एंव सेवा मेले में युवाओं की बड़ी संख्या पहुंची थी, जहां युवाओं ने वन इंडिया हिंदी के साथ खास बातचीत करते हुए बागेश्वर धाम सरकार को समर्थन करने की बात कही है.
ये भी पढ़े- बागेश्वर सरकार के हिंदू राष्ट्र वाले मुद्दे पर लोगों ने कही चौंकाने वाली बात, किसकों दिया चैलेंज, जानिए












Click it and Unblock the Notifications