'बहुत शर्मिंदगी हुई देखकर...', दिग्विजय सिंह के भतीजे की हरकत पर बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

मध्यप्रदेश में विजयादशमी के अवसर पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने धार पहुंचकर शस्त्र पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात भी रखी है।

विजयादशमी के पावन पर्व पर पुलिस लाइन में परंपरागत तरीके से शस्त्र पूजन का कार्यक्रम नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, धार विधायक नीना वर्मा, धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, एसपी मनोज सिंह, मनोज सोमानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Indore

शस्त्र पूजन कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह के भतीजे की हरकत को लेकर कहा की, मैंने कल वीडियो देखा है, बहुत शर्मिंदगी वाला है, एक अच्छे घर का नौजवान इस तरह का काम करता है तो मेरा ख्याल है, परिवार के लोगों को समझाना चाहिए। इसी के साथ प्रदेश में लगातार BJP विधायकों की नाराजगी पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, प्रशासन सुन रहा है, सभी अच्छा काम कर रहे हैं। प्रशासन सीएम डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में बहुत कठोरता के साथ काम कर रहा है, कहीं गलतफहमियां हो सकती है। हम बात करेंगे, प्रशासन, मध्य प्रदेश का बहुत अच्छी तरीके से चल रहा है।

जानकारी के लिए बता दें की, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भतीजे पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज हुआ। वीडियो में वे महिला पुलिसकर्मी से गलत व्यवहार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं अब दिग्विजय सिंह के भतीजे के इस व्यवहार पर BJP नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधा और सरकार से कार्रवाई की मांग की है। दिग्विजय सिंह के भजीते इससे। पहले भी विवादों में रह चुके हैं। बहरहाल, अब देखना होगा कि, दिग्विजय सिंह के भतीजे के इस वायरल वीडियो पर क्या कुछ कार्रवाई की जाती है।

ये भी पढ़े- Ujjain News: विजयादशमी पर शक्ति आराधना, पुलिस लाइन में हुआ शस्त्र पूजन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+